27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Neemuch / ईडर नदी पर बनेगा 8 करोड़ का पुल, 15 से 20 गांवों की दूरी होगी कम

ईडर नदी पर बनेगा 8 करोड़ का पुल, 15 से 20 गांवों की दूरी होगी कम

मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या दूर होने जा रही है। पावटी से सुंडी के बीच ईडर नदी पर करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। 150…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 6:12 PM IST

ईडर नदी पर बनेगा 8 करोड़ का पुल, 15 से 20 गांवों की दूरी होगी कम

मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में आवागमन की वर्षों पुरानी समस्या दूर होने जा रही है। पावटी से सुंडी के बीच ईडर नदी पर करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। 150 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा यह पुल तैयार होने से 15 से 20 गांवों के हजारों ग्रामीणों को सीधा रास्ता मिलेगा। खासकर कुकड़ेश्वर पहुंचने के लिए ग्रामीणों को अब कुंडलिया या मनासा होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे समय और ईंधन की बचत के साथ क्षेत्र में व्यापारिक, शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

पुल बनने से ग्राम पंचायत नलवा, भादवा, लसूडिया, देंथल, आंतरीमाता, बरथून, मोया, बरखेड़ा सहित आसपास के गांवों का कुकड़ेश्वर से सीधा संपर्क स्थापित होगा। वर्तमान में इन गांवों के लोगों को कुकड़ेश्वर जाने के लिए कुंडलिया या मनासा होकर जाना पड़ता है। इससे अनावश्यक दूरी तय करने के साथ समय और ईंधन भी खर्च होता है। किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। पुल बनने के बाद ग्रामीणों को सीधा और सुविधाजनक मार्ग उपलब्ध होगा।

किसानों से लेकर मरीजों तक को मिलेगी राहत

पुल का फायदा केवल दूरी कम होने तक सीमित नहीं रहेगा। किसानों को खेतों तक पहुंचने और कृषि संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों का स्कूल-कॉलेज आना-जाना आसान होगा। वहीं, आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में लगने वाला समय भी बचेगा। कुकड़ेश्वर के बाजार और अन्य जरूरी सुविधाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी। बरसात के दौरान नदी क्षेत्र से आवागमन में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सेतु निगम मंदसौर के सब इंजीनियर अरविंद पाटीदार ने बताया कि पावटी से सुंडी के बीच ईडर नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल तैयार होने पर कुकड़ेश्वर और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विधायक के प्रयास से मिली सौगात

मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के प्रयासों से क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा करने की दिशा में काम शुरू हुआ है। ग्रामीण लंबे समय से नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। ग्राम पंचायत पावटी के सरपंच गोपाल धनगर ने बताया कि पुल बनने से आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अभी कुकड़ेश्वर जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता