25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Neemuch / Neemuch: अंतिम बार देखने भी नहीं आए बेटे, 3 बेटियों ने कंधे पर उठाई मां की अर्थी, मंजर देख रो पड़े ग्रामीण

Neemuch: अंतिम बार देखने भी नहीं आए बेटे, 3 बेटियों ने कंधे पर उठाई मां की अर्थी, मंजर देख रो पड़े ग्रामीण

Daughters performed mother last rites: मध्य प्रदेश में तीन बेटों ने जिस मां को बुढ़ापे में बेसहारा छोड़ दिया, उसी मां की तीन बेटियों ने 10 साल सेवा की और अंतिम विदाई भी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 25 Nov 2026, 9:12 AM IST

3 daughters performed mother last rites emotional story

Daughters performed mother last rites: 3 बेटियों ने कंधे पर उठाई मां की अर्थी (फोटो सोर्स- Patrika)

Daughters performed mother last rites: मध्य प्रदेश की नीमच जिले में माता-पिता के प्रति स्नेह और समर्पण का अनोखा नजारा देखने को मिला। मां की गोद में कभी जिन बच्चों ने आंखें खोलीं, उंगली पकड़कर चलना सीखा और जिनके बेहतर भविष्य के लिए मां ने अपनी पूरी जिंदगी खपा दी, उसी मां को बुढ़ापे में अपनों के सहारे की जरूरत पड़ी तो कथित तौर पर तीन बेटों ने मुंह मोड़ लिया। परंतु जिन बेटियों को कभी पराया कहा जाता है, उन्होंने मां का साथ आखिरी सांस तक नहीं छोड़ा। करीब 10 वर्षों तक सेवा की और जब मां की अंतिम विदाई का वक्त आया तो तीनों बेटियों ने खुद उनकी अर्थी को कंधा देकर अपना फर्ज निभाया। यह दृश्य देखकर हर आंख नम हो गई।

पिता की मौत के बाद बेटों ने मां को घर से निकाला

मंदसौर जिले के नारायणगढ़ निवासी 92 वर्षीय गट्टूबाई पति बद्रीदास बैरागी की यह कहानी रिश्तों की संवेदनाओं को झकझोर देने वाली है। उनके तीन बेटे विनोद बैरागी, दिनेश बैरागी और सुरेश बैरागी हैं। बेटियों विद्या बाई, रेखा बाई और मधुबाला बाई ने बताया कि पति के निधन के बाद कथित तौर पर बेटों ने मां को घर से बाहर कर दिया था। ऐसे में तीनों बेटियों ने मां को सहारा दिया और करीब एक दशक तक उनकी देखभाल की।

सेवा को बोझ नहीं, अपना धर्म माना

बेटियों ने मां की दवाइयों, इलाज, खानपान और रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान रखा। उम्र बढ़ने के साथ मां की देखभाल की जिम्मेदारी भी बढ़ती गई, लेकिन बेटियों ने कभी कदम पीछे नहीं खींचे। करीब एक वर्ष पहले छोटे बेटे ने गांव के वरिष्ठ लोगों के साथ पहुंचकर मां को वापस ले जाने और उनकी सेवा करने का भरोसा दिलाया। बेटियों के अनुसार, मां को साथ ले जाने के बाद घर अपने नाम करवाया गया और फिर उन्हें बेटी मधुबाला के पास जीरन छोड़ दिया गया। इसके बाद बेटियों ने फिर मां को अपने पास रखा।

अंतिम सफर में बेटियां बनीं मां का सहारा

मंगलवार को गडूबाई ने अंतिम सांस ली। मनासा तहसील के ग्राम आंतरी माताजी स्थित मुक्तिधाम पर शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीन बेटे होने के बावजूद मां की अर्थी को उनकी तीनों बेटियों ने कंधा दिया। भांजों ने भी अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई।