
Neemuch married woman death: नीमच में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से बवाल (फोटो सोर्स- Patrika)
Neemuch married woman death: मध्य प्रदेश के नीमच जिले से शनिवार सुबह नवविवाहिता के संदिग्ध निधन की खबर सामने आई है। जिले के बघाना क्षेत्र के सोनियाणा गांव में 27 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतिका की पहचान रोहिणी बैरागी के तौर पर की गई है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायका पक्ष ग्रामीणों के साथ स्थानीय पुलिस थाने पहुंचा। उन्होंने ससुराल पक्ष के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और थाने में हंगामा किया। बघाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रोहिणी की मौत को लेकर मायका और ससुराल पक्ष अलग-अलग दावे कर रहा है। एक तरफ ससुराल पक्ष का दावा कर रहा है कि उसने खुद आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं, दूसरी तरफ मायके पक्ष का आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले बेटी की हत्या कर उसे किसी और अपराध की तरह दिखाने का प्रयास किया जा रह है। मायका पक्ष ने पुलिस से उनके दावे के मुताबिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
आरोपों के बीच देर रात बड़ी संख्या में मायके पक्ष के लोग और ग्रामीण थाने पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने पति सूरज बैरागी और सास की गिरफ्तारी की मांग की और जल्द से जल्द सजा देने की भी मांग की। यही नहीं, परिजनों ने पुलिस के समक्ष यह भी मांग रखी कि रोहिणी का पीएम सोनियाणा गांव में नहीं बल्कि प्रतापगढ़ में कराने और अंतिम संस्कार अपने गांव कड़ियावद में करने की मांग भी रखी। मायका पक्ष के लोगों ने थाने में हंगमा भी किया लेकिन पुलिस उन्हें समझाइश देती रही है।
आक्रोषित परिजनों को पुलिस ने समझाइश देते हुए स्पष्ट किया कि घटनास्थल वाले क्षेत्र में ही पीएम की कार्रवाई होगी। पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए पैनल से पीएम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। परिजनों ने बघाना थाना प्रभारी पुष्पा चौहान से रोहिणी के पति और सास को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने आशंका जताई की वह मामले में आरोपी हो सकते है इसलिए उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए नहीं तो वह फरार हो जाएंगे। इस पर टीआई चौहान ने उन्हें आश्वाशन दिया कि- पुलिस उन्हें पाताल से भी ढूंढकर ले आएगी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। मामले का खुलासा पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
28 Nov 2026, 12:12 PM IST
Published on:
28 Nov 2026, 11:59 AM IST
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़




