29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / कुंडालिया सिंचाई परियोजना में सेंध, खेत तक पानी नहीं पहुंचा तो तोड़ दी सरकारी पाइपलाइन, किसानों पर FIR

कुंडालिया सिंचाई परियोजना में सेंध, खेत तक पानी नहीं पहुंचा तो तोड़ दी सरकारी पाइपलाइन, किसानों पर FIR

Irrigation Pipeline Damage : जिले के जीरापुर इलाके में कुंडालिया सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन और वितरण बॉक्स क्षतिग्रस्त करने के 4 मामलों में 14 किसानों पर FIR दर्ज की गई है। कलेक्टर की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई में बटावदी, बरमनखेड़ी, कहारखेड़ा और काल्याखेड़ी के मामले शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 29 Nov 2026, 6:08 PM IST

Irrigation Pipeline Damage

सिंचाई के लिए तोड़ी खेतों से गुरजने वाली सरकारी पाईपलाइन (फोटो सोर्स: Patrika)

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए बिछाई गई कुंडालिया सिंचाई परियोजना की प्रेशराइज्ड पाइपलाइन को कुछ किसानों ने रास्ते में ही तोड़ दिया। कहीं पानी नहीं पहुंचने तो कहीं पर्याप्त प्रेशर न मिलने की शिकायत के बीच पाइपलाइन और वितरण व्यवस्था को नुकसान पहुंचाकर पानी निकालने के मामले सामने आए हैं। जीरापुर इलाके में ऐसे चार मामलों में पुलिस ने 14 किसानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

एक दिन पहले ही जनविश्वास शिविर में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने भंडावद गांव में हिदायत दी थी कि, सिंचाई के लिए पानी मिलेगा, आपकी सुनवाई भी होगी लेकिन अगर सिंचाई व्यवस्था को नुकसान पहुंचाएगा तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश देते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

इन इलाकों में क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन

मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना के सहायक प्रबंधक सुमित सिंह की शिकायत पर जीरापुर पुलिस ने बटावदी, बरमनखेड़ी, कहारखेड़ा और काल्याखेड़ी में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने के मामले दर्ज किए हैं। आरोप है कि, संबंधित किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा था या पर्याप्त प्रेशर नहीं मिल रहा था। इसके चलते उन्होंने रास्ते में ही पाइपलाइन तोड़कर पानी निकालने का प्रयास किया। इससे परियोजना की पाइपलाइन और सिंचाई व्यवस्था को नुकसान पहुंचा।

तीन गांव के इन 14 किसानों पर मामला दर्ज

बटावदी में देवीलाल पिता मानसिंह, बरमनखेड़ी में बापूलाल पिता भंवरलाल गोस्वामी, कहारखेड़ा में गोवर्धन पिता कालूसिंह, पर्वतसिंह पिता बालूसिंह और अनारसिंह पिता गौरीलाल तथा काल्याखेड़ी में बनेसिंह, रायसिंह, भोजराज, अर्जुनसिंह, रामबाबू, जीवन, राजाराम, बालसिंह और सीताराम के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेशराइज्ड सिंचाई लाइन और बॉक्स तोड़कर निकालते हैं पानी

कुंडालिया परियोजना के तहत पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए प्रेशराइज्ड सिंचाई व्यवस्था विकसित की गई है। इसके तहत जगह-जगह वितरण बॉक्स लगाए गए हैं, जिनसे पानी आगे खेतों तक पहुंचता है। लेकिन कुछ किसान जल्दबाजी में अधिक पानी लेने या अपने खेत तक पर्याप्त प्रेशर नहीं पहुंचने की स्थिति में इन बॉक्सों को नुकसान पहुंचाते हैं।

व्यर्थ बहता मिला पानी

बताया जाता है कि जिन किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा या पर्याप्त प्रेशर नहीं मिल रहा, वे रास्ते में ही लाइन तोड़कर पानी निकाल लेते हैं। इससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ दूसरे किसानों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था भी प्रभावित होती है। खास बात ये है कि, लाइन लीकेज कर देने के बाद वो पानी व्यर्थ ही बहता रहता है। न उसे बंद करने की व्यवस्था की जाती, न ही सुधारने की। इसी को पकड़ने के आधार पर विभागीय स्तर पर किसानों के खेतों के हिसाब से प्रकरण दर्ज कराया जाता है।