चोरी हुआ लोडिंग वाहन कई दिनों तक कहां रहा और किन रास्तों से होते हुए राघौगढ़ पहुंचा, यह पुलिस सुरक्षा के लिए चुनौती बन गया है। वाहन राघौगढ़ के नजदीक स्टेट हाईवे पर पत्थरों के बीच खड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वाहन बिना स्टेपनी के कई दिनों से वहां खड़ा था। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की आवाजाही का पता लगाने में जुटी है। ब्यावरा से वाहन चोरी होने, जामनेर में गोदाम पर वारदात और राघौगढ़ में वाहन मिलने की घटनाओं के तार जोड़कर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, अब तक चोर गिरोह के हाथ नहीं आने से मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।