28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / राजगढ़ में पार्वती सुठालिया बांध परियोजना का विरोध, किसानों ने रुकवाया काम

राजगढ़ में पार्वती सुठालिया बांध परियोजना का विरोध, किसानों ने रुकवाया काम

Suthaliya Dam Project Protest: भूख हड़ताल के बाद शुरू हुआ काम चंद घंटों में बंद, मशीनों के सामने डटे ग्रामीण, बोले- पहले चार गुना मुआवजा दो और मांगें पूरी करो, फिर बनाओ बांध।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:41 PM IST

Rajgarh Suthaliya Dam Project Protest

suthaliya dam project farmers protest construction stopped. काम रुकवाते हुए ग्रामीण (Source-Patrika)

Rajgarh Suthaliya Dam Project Protest: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में सुठालिया बांध परियोजना को लेकर एक बार फिर ग्रामीणों और किसानों के आक्रोश ने परियोजना के निर्माण पर ब्रेक लगा दिया है। लंबे समय बाद शुरू हुए काम को शनिवार को ग्रामीणों ने फिर से बंद करा दिया। शनिवार को गुना जिले के रघुनाथपुरा गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मशीनरी बंद करा विरोध जताया। इस दौरान संबंधित परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और काम रुकवा दिया।

किसानों ने बंद कराया काम

पार्वती सुठालिया बांध परियोजना का काम रुकवाने पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि सुठालिया में हुई भूख हड़ताल के बाद भी शासन-प्रशासन मांगें मानने को तैयार नहीं है। अब भी मुआवजा राशि नहीं मिल रही है। ऐसे में भूख हड़ताल के चलते कुछ समय से बंद पड़ा निर्माण कार्य शनिवार को जैसे ही दोबारा शुरू हुआ, डूब प्रभावित किसानों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। रघुनाथपुरा में मशीनें उतारकर सफाई का काम शुरू ही किया गया था कि ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। किसानों के तेवर देख अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और समझाइश दी, लेकिन ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। आखिरकार निर्माण कार्य फिर बंद करना पड़ा।

ग्रामीण बोले- मुआवजे में भेदभाव क्यों?

किसानों की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह मुआवजा है। उनका आरोप है कि सुठालिया परियोजना में प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा देने के बजाए अलग-अलग दरों पर भुगतान किया गया। किसानों के मुताबिक, शुरुआत में 2.40 लाख रुपए प्रति बीघा दिए गए। लेकिन बाद में नियम बदले तो कुछ किसानों को 4.80 लाख रुपए प्रति बीघा का भुगतान किया गया। किसानों का सवाल है कि एक ही परियोजना से प्रभावित होने के बावजूद मुआवजे में यह अंतर क्यों है? उनका कहना है कि जब तक सभी प्रभावित किसानों को उचित और समान मुआवजा नहीं मिलता, तब तक काम शुरू नहीं होने देंगे।

गुना के 8 गांवों का विरोध, राजगढ़ के गांव भी प्रभावित

इस विरोध की आंच गुना और राजगढ़ जिले के गांवों तक पहुंच चुकी है। गुना जिले की मकसूदनगढ़ तहसील के रघुनाथपुरा, पार्वती क्षेत्र सहित आठ गांवों के ग्रामीण विरोध में शामिल हैं। परियोजना से प्रभावित राजगढ़ जिले के करीब 35 गांव में से भी कई गांवों के लोग भी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।