27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / सोना-चांदी आंशिक सस्ते लेकिन शादियों में कैटरिंग, टेंट, बैंड-बाजा और गार्डन के किराए ने बढ़ाया खर्च

सोना-चांदी आंशिक सस्ते लेकिन शादियों में कैटरिंग, टेंट, बैंड-बाजा और गार्डन के किराए ने बढ़ाया खर्च

राजगढ़. शादी अब सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं रह गई है। हल्दी और मेहंदी के लिए अलग समारोह, हर कार्यक्रम में अलग ड्रेस, थीम आधारित सजावट, दूल्हा-दुल्हन की अलग-अलग एंट्री, विशेष स्टेज, वरमाला के लिए खास…
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 5:31 PM IST

Rajgarh marriage

राजगढ़. शादी अब सिर्फ एक दिन का आयोजन नहीं रह गई है। हल्दी और मेहंदी के लिए अलग समारोह, हर कार्यक्रम में अलग ड्रेस, थीम आधारित सजावट, दूल्हा-दुल्हन की अलग-अलग एंट्री, विशेष स्टेज, वरमाला के लिए खास इंतजाम और आतिशबाजी... शादी को यादगार और आकर्षक बनाने के लिए जुड़ रहे इन आयोजनों ने बजट का दायरा बढ़ा दिया है। सोने-चांदी के भाव में राहत के बावजूद शादी के बाकी इंतजाम महंगे पड़ रहे हैं। कैटरिंग, टेंट, बैंड-बाजा, गार्डन की बुकिंग, सजावट और किराना सामान के बढ़े भाव ने परिवारों की जेब पर अतिरिक्त भार डाल दिया है। नवंबर और दिसंबर में राजगढ़ जिले में करीब दो हजार शादियों का अनुमान है। विवाह आयोजनों में अब पारंपरिक रस्मों के साथ कई नए चलन भी जुड़ रहे हैं। हल्दी और मेहंदी के लिए अलग आयोजन, दोनों परिवारों और दोस्तों के लिए थीम आधारित कार्यक्रम, हर रस्म में अलग पहनावा, दूल्हा-दुल्हन की आकर्षक एंट्री और वरमाला के लिए विशेष मंच तैयार कराया जा रहा है। इन आयोजनों में सजावट, फोटोग्राफी, कपड़े, मेकअप, संगीत और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च अलग जुड़ता है। शादी की चकाचौंध के बीच परिवारों का बजट लगातार बढ़ रहा है।

एक शादी, कई आयोजन... हर रस्म का अलग खर्च-

पहले शादी के मुख्य आयोजन पर ज्यादा ध्यान रहता था, लेकिन अब हल्दी, मेहंदी, संगीत और अन्य कार्यक्रमों को भी अलग अंदाज में करने का चलन बढ़ रहा है। हर आयोजन की सजावट, पहनावा और फोटो-वीडियो के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री, वरमाला के लिए विशेष मंच, लाइटिंग, फूलों की सजावट और आतिशबाजी भी आयोजन का हिस्सा बन रही है। इन सभी व्यवस्थाओं का खर्च जोड़ने पर शादी का बजट काफी बढ़ जाता है।

गार्डन, टेंट और कैटरिंग की दरों में भी बढ़ोतरी-

शादी में मेहमानों की संख्या और आयोजनों की बढ़ती अवधि का असर खाने और व्यवस्थाओं पर भी पड़ रहा है। कैटरिंग, टेंट, सजावट और अन्य सेवाओं की लागत बढ़ी है। कैटरिंग और टेंट व्यवसाय से जुड़े हर्ष के अनुसार, लेबर चार्ज बढ़ने के कारण सेवाओं की दरें भी बढ़ी हैं। आयोजन में कर्मचारियों और व्यवस्थाओं की संख्या बढ़ने से खर्च पर असर पड़ रहा है। जिस तरह की डिमांड होने लगी है उसी हिसाब का खर्च बढ़ा है।

किराना सामान की मांग बढ़ी, भाव अचानक चढ़े-

शादी के भोजन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए किराना सामान बड़ी मात्रा में खरीदा जाता है। किराना कारोबारी विमल गुप्ता के अनुसार, मांग के हिसाब से कई सामानों के भाव अचानक बढ़े हैं। शादी में एक साथ बड़ी मात्रा में खरीदारी के कारण परिवारों को इसका असर ज्यादा महसूस हो रहा है। घी, तेल, शक्कर ये थोक में जाते हैं। अचनाक से डिमांड बढऩे के कारण प्लांट से सप्लाई धीमी होती है और भाव बढ़कर ही मिलते हैं।

गहनों में राहत, लेकिन पहले खरीद चुके परिवार बेफायदा-

सोने-चांदी की कीमतों में राहत से उन परिवारों को फायदा मिल रहा है, जिन्होंने अब तक जेवर नहीं खरीदे हैं। पहले ही ऊंचे भाव पर खरीदारी कर चुके परिवार मौजूदा कीमतों का लाभ नहीं उठा पा रहे। राजगढ़ के सराफा कारोबारी जगदीश सोनी के अनुसार, भाव में बदलाव का असर ग्राहकों की खरीदारी पर पड़ता है और शादी के सीजन में जेवर की मांग बनी हुई है। वहीं, शादी वाले परिवार के सदस्य दिनेश पाटीदार बताते हैं कि आज के दौर में हर चीज महंगी हो रही है। उन्होंने गहने पहले ही खरीद लिए थे, इसलिए अब कीमतों में आई राहत का ज्यादा फायदा नहीं मिला। शादी की बाकी तैयारियों में बढ़ते खर्च के कारण बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।

नवंबर और दिसंबर में ये मुहूर्त-

  • नवंबर : 21, 24, 25 और 26 नवंबर
  • दिसंबर : 2, 3, 4, 5, 6, 11 और 12 दिसंबर।

इन मुहूर्तों में राजगढ़ जिले में करीब दो हजार विवाह होने का अनुमान है। शादी के आयोजनों के चलते बाजार, मैरिज गार्डन, कैटरिंग, टेंट और अन्य कारोबार में मांग बनी रहने की संभावना है।