27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Rajgarh / मेले में अव्यवस्थाओं से जनता बेहाल, आवागमन के लिए एक ही रास्ता होने से लग रहा जाम

मेले में अव्यवस्थाओं से जनता बेहाल, आवागमन के लिए एक ही रास्ता होने से लग रहा जाम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क. सारंगपुर. नगर के प्रसिद्ध कपिलेश्वर धाम में सात दिवसीय कार्तिक मेले में अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेले…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजगढ़

•

image

Newsdesk

•

Updated: 27 Nov 2026, 4:52 PM IST

कपिलेश्वर धाम

सारंगपुर. नगर के प्रसिद्ध कपिलेश्वर धाम में सात दिवसीय कार्तिक मेले में अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेले में आने और जाने के लिए पर्याप्त वैकल्पिक रास्ते नहीं होने से एक ही मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो रही है, जिससे जाम के हालात बन रहे हैं और कभी भी भगदड़ जैसी गंभीर स्थिति निर्मित होने की आशंका जताई जा रही है।

मेले में झूलों, मनोरंजन और खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। वहीं, भगवान कपिलेश्वर महादेव के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी भारी भीड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि मेले में प्रवेश करने से अधिक मुश्किल बाहर निकलने के दौरान हो रही है। मंगलवार को भीड़ का दबाव बढ़ने और स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत करते हुए पार्क और आसपास के खेतों के रास्ते से लोगों को बाहर निकालकर यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया। मेले को लेकर व्यवस्थाओं और तैयारी के दांवों की पोल अब खुल रही है, लेकिन जिम्मेदार अब भी पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पा रहे है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो, प्रबंधन पर उठे सवाल-

मेले की अव्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन पर नागरिक मेला प्रबंधन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के वाहनों के लिए तो रास्ते आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आम जनता को भीड़ के बीच से निकलने के लिए जूझना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आवागमन के लिए अलग मार्ग तैयार किया गया था, किंतु मेले में उमड़ने वाली भीड़ के लिए पर्याप्त वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था नहीं की गई। नागरिकों का मानना है कि यदि समय रहते रास्तों और भीड़ नियंत्रण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

एसडीएम ने किया निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश-

मंगलवार को बिगड़ती यातायात व्यवस्था को देखते हुए एसडीएम जय सोलंकी ने तहसीलदार कपिल शर्मा, नपा सीएमओ दीपक रानवे और विद्युत कंपनी के एई विद्यासागर सहित अन्य अधिकारियों के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने आवागमन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब प्रशासन के सामने मेले की रौनक के साथ श्रद्धालुओं का सुगम आवागमन और सुरक्षा सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती है।