13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों के लिए खुशखबरी! बीना-आगासौद तीसरी लाइन का स्पीड ट्रायल सफल, 125 कि.मी की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

Bina Agasod 3rd Railway Line : बीना-आगासौद तीसरी रेल लाइन का सीआरएस निरीक्षण पूरा हो गया है। 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सफल ट्रायल लिया गया। रेल संरक्षा आयुक्त ने ट्रैक, सिग्नल प्रणाली, पुल-पुलियों और बिजली व्यवस्था का परीक्षण किया।
2 min read
Google source verification
Bina Agasod 3rd Railway Line

120 कि.मी की रफ्तार से हुआ ट्रेन का ट्रायल रन (फोटो सोर्स: Patrika)

Sagar News :माध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना में रेल कनेक्टिविटी और रेल संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम पूरा हो चुका है। मंगलवार 13 अक्टूबर को रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर परिक्षेत्र ई. श्रीनिवास ने बीना-आगासौद नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन का संरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद इस लाइन पर 125 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया। अब रेल संरक्षा आयुक्त के अनुमोदन के बाद इस लाइन पर ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू करने का रास्ता साफ होगा।

निरीक्षण के दौरान झांसी मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के साथ अधिकारियों ने रेल लाइन की तकनीकी और संरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। इसमें ट्रैक के मानकों, सिग्नल प्रणाली, पॉइन्ट एवं क्रासिंग, पुल-पुलियों और ओएचई व्यवस्था की जांच की गई। पॉइन्ट एवं क्रासिंग वह व्यवस्था है, जिसकी मदद से ट्रेनों को एक रेल लाइन से दूसरी लाइन पर ले जाया जाता है।

ट्रायल से परखी मजबूती

संरक्षा निरीक्षण के बाद 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। इसका उद्देश्य रेल पटरी की मजबूती, ट्रेन की गति के अनुरूप ट्रैक की क्षमता, सिग्नल व्यवस्था की कार्यक्षमता और सुरक्षित परिचालन की तैयारियों को परखना था। अधिकारियों के अनुसार, यह परीक्षण सफल रहा।

बीना-धौलपुर तीसरी लाइन का है महत्वपूर्ण हिस्सा

इस परियोजना के पूरा होने से बीना-धौलपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा तैयार हो गया है। तीसरी लाइन उपलब्ध होने से ट्रेनों की आवाजाही को बेहतर ढंग से संचालित करने, समय से चलाने में सुधार और यात्री व मालगाडिय़ों की परिवहन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण में यह अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी(निर्माण) अजीत सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता(टीआरडी) आर. के. बघेला, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) धर्मेश कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम इंजीनियर रश्मि गौतम सहित निर्माण संगठन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक और तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।