कलेक्टर ने सबसे पहले पतलौनी ग्राम पंचायत पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रिकॉर्ड अधूरे मिलने और कार्यप्रणाली में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने तेजगढ़ के सचिव एवं सहायक सचिव को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कर्मचारियों को अपने कार्यों में सुधार लाने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं, रिकॉर्ड में कमियां और लापरवाही पाए जाने पर तेजगढ़ के राजस्व निरीक्षक (आरआई) को निलंबित करने के निर्देश दिए।