28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sagar / सावधान : कहीं आपकी सेहत न बिगाड़ दें रसायनों से पकाए जा रहे केले और पपीता

सावधान : कहीं आपकी सेहत न बिगाड़ दें रसायनों से पकाए जा रहे केले और पपीता

खतरनाक रसायनों के इस्तेमाल के बाद आपकी थाली तक पहुंच रहे हैं। दरअसल, शहर के कचौरा. बाजार में खुलेआम चल रहे इस सेहत से खिलवाड़ के कारोबार की भनक स्थानीय खाद्य सुरक्षा अमले को भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:33 PM IST

MP News

जिन केलों, पपीतों व अन्य फलों का आप प्रकृति से मिले स्वास्थ्यवर्धक आहार समझ कर सेवन कर रहे हैं। दरअसल, शहर के कचौरा मार्केट स्थित फल गोदामों में इन फलों को कैल्शियम कार्बाइड जैसे प्रतिबंधित रसायन से कुछ ही घंटों में सुर्ख पीला कर पकाया जा रहा है। दूसरे शब्दों में कहें तो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाने वाले ये फल फायदा पहुंचाने की जगह धीरे-धीरे बीमारियों की तरफ धकेल रहे हैं। डिमांड अधिक रहने के कारण शहर में रोज कच्चे केले और पपीते मालवाहकों से पहुंच रहे हैं। जिन्हें प्राकृतिक तरीके से पकाने के बजाय प्रतिबंधित केमिकल का इस्तेमाल कर कुछ ही घंटों में सुर्ख पीला और चमकदार बनाया जा रहा है। रसायनों की मदद से तैयार यह माल रोजाना सुबह-सुबह ठेलों और दुकानों के जरिए आम लोगों की थाली तक पहुंच रहा है। हैरानी की बात यह है कि बाजार में खुलेआम चल रहे इस सेहत से खिलवाड़ के कारोबार की भनक स्थानीय खाद्य सुरक्षा अमले को भी है। लेकिन जिम्मेदार अमला आंखें मूंदकर बैठा है।

ऐसे चल रहा फलों की रंग बदलने का खेल

कचौरा मार्केट की गलियों में बने गोदामों की पड़ताल में सामने आया कि बाहर से आने वाली कच्ची खेप को बंद कमरों में कैल्शियम कार्बाइड की पुड़िया और एथिलीन घोल के बीच दबाकर रखा जाता है। नाम उजागर न करने की शर्त पर थोक फल व्यापारी ने बताया कि आजकल फल पके नहीं आते। हमें खुद पकाना पड़ता है। इसके लिए कार्बाइड का इस्तेमाल करते हैं। फलों में रखने पर महज 10 से 12 घंटे के भीतर हरा छिलका चटक पीला नजर आने लगता है, जिससे ग्राहक इन्हें ताजा समझकर ऊंचे दामों पर खरीद लेते हैं।

रसायनों से पके फल बीमारियों का खतरा

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दिवाकर पटेल के अनुसार कार्बाइड से पके फलों का यदि कोई रोज सेवन करता है, तो यह सीधे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। इससे मुंह में छाले, उल्टी, दस्त के साथ ही लिवर व किडनी खराब होने व कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

केमिकल से पके फलों को कैसे पहचानें

कार्बाइड से पके फल बाहर से ज्यादा पीले और चमकदार दिखते हैं, लेकिन अंदर से कच्चे रह जाते हैं। ऐसे फलों में प्राकृतिक मिठास की कमी होती है और खाने में भी प्राकृतिक स्वाद नहीं आता।

निरीक्षण कर जांच की जाएगी। यदि फलों को पकाने में प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल हो रहा है, तो कार्रवाई की जाएगी।

-माधवी बुधौलिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दमोह