28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sagar / छतरपुर में 1 से 5 दिसंबर तक होगी राज्य स्तरीय सेपक टकरा व एथलेटिक्स प्रतियोगिता

छतरपुर में 1 से 5 दिसंबर तक होगी राज्य स्तरीय सेपक टकरा व एथलेटिक्स प्रतियोगिता

छतरपुर. जिला मुख्यालय पर आगामी 1 से 5 दिसंबर तक पांच दिवसीय राज्य स्तरीय सेपक टकरा और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 12:04 PM IST

छतरपुर में 1 से 5 दिसंबर तक होगी राज्य स्तरीय सेपक टकरा व एथलेटिक्स प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 10 संभागों से 600 से अधिक बालक-बालिका खिलाड़ी और टीम प्रभारी शामिल होकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए खेल मैदानों, खिलाडि़यों के ठहरने और व्यवस्थाओं की निगरानी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

सेपक टकरा और एथलेटिक्स के मुकाबले: मैदान व आयु वर्ग

जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रशांत त्रिवेदी के अनुसार, प्रतियोगिता के मुकाबले दो निर्धारित खेल मैदानों पर खेले जाएंगे। सेपक टकरा के मुकाबले 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के बीच होंगे, जबकि एथलेटिक्स की स्पर्धाएं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित की जाएंगी।

सेपक टकरा: प्रत्येक संभाग से बालक और बालिकाओं की टीमें भाग लेंगी, जिनमें प्रति टीम पांच खिलाड़ी शामिल होंगे<bha>;</bha> इस तरह 20 टीमों के करीब 200 खिलाड़ी नंबर-2 स्कूल के खेल मैदान पर मुकाबले खेलेंगे।

एथलेटिक्स: प्रत्येक संभाग से 20 बालक और 20 बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिससे करीब 400 खिलाड़ी बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में विभिन्न स्पर्धाओं में पदक के लिए भिड़ेंगे।

एथलेटिक्स में होंगी 20 प्रकार की स्पर्धाएं

व्यायाम शिक्षक जीतेंद्र सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुल 20 प्रकार की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें दौड़, कूद, फेंक और रिले सहित कई वर्गों के मुकाबले होंगे:

दौड़ स्पर्धाएं: 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के अलावा 110 व 400 मीटर हर्डल, 5000 मीटर वॉक तथा क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता।

जंप व थ्रो: हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो और जैवलिन थ्रो।

रिले दौड़: 4 गुणा 100 और 4 गुणा 400 मीटर की रिले स्पर्धाएं।

100 कर्मचारियों की ड्यूटी, शहर के 10 स्कूलों में ठहरेंगे खिलाड़ी

जिला शिक्षा अधिकारी पीके रैकवार ने बताया कि प्रतियोगिता के संचालन के लिए करीब 100 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जिनमें 45 पीटीआई, 25 शिक्षक तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त लोक शिक्षण संचालनालय के 30 अधिकारी और दो ऑब्जर्वर भी आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

बाहर से आने वाले खिलाडि़यों के आवास के लिए शहर के 10 स्कूलों में व्यवस्था की जा रही है। इनमें एक्सीलेंस स्कूल, नंबर-2 स्कूल, सरस्वती स्कूल और एमएलबी स्कूल सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। मैदानों पर मैचों के संचालन से लेकर खिलाडि़यों की ठहरने की व्यवस्था तक की जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारियों को सौंपी जाएगी।