28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Sagar / प्रत्यक्ष और अनुमान प्रमाण के पारस्परिक संबंधों को समझाया

प्रत्यक्ष और अनुमान प्रमाण के पारस्परिक संबंधों को समझाया

सागर . डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मासिक ऑनलाइन सारस्वत व्याख्यानमाला हुई। व्याख्यान का विषय…
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:56 PM IST

Madhya Pradesh News

सागर . डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में मासिक ऑनलाइन सारस्वत व्याख्यानमाला हुई। व्याख्यान का विषय न्यायसिद्धांतमुक्तावलीज् ग्रंथ के अनुमान खंड के विशिष्ट दार्शनिक एवं तार्किक पक्षों पर केंद्रित रहा। मुख्य वक्ता लालबहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के न्याय-वैशेषिक विभाग के विद्वान प्रो. विष्णुपद महापात्र ने कहा कि अनुमान तार्किक चिंतन एवं यथार्थ ज्ञान की प्राप्ति का सुदृढ़ आधार है। अनुमान के माध्यम से उन विषयों का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है, जो प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं देते।

अनुमान की प्रामाणिकता स्थापित करने में हेतु, पक्ष, विपक्ष एवं व्याप्ति जैसे दार्शनिक सिद्धांतों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने प्रत्यक्ष और अनुमान प्रमाण के पारस्परिक संबंधों की व्याख्या करते हुए पूर्व पक्ष एवं उत्तर पक्ष की शास्त्रीय पद्धति पर भी प्रकाश डाला। पर्वत पर धूप देखकर अग्नि का ज्ञान होने तथा रसोईघर के उदाहरणों के माध्यम से उन्होंने अनुमान की प्रक्रिया को सहज एवं बोधगम्य बनाया। उन्होंने कहा कि किसी भी निष्कर्ष की यथार्थता के लिए उसके आधार, प्रमाण एवं तार्किक संगति का परीक्षण आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत विभागाध्यक्ष एवं भाषा अध्ययनशाला की अधिष्ठाता प्रो. रश्मि सिंह ने की। डॉ. नौनिहाल गौतम ने भी विषय की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ. शशिकुमार सिंह एवं डॉ. रामहेत गौतम सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी ऑनलाइन सहभागी रहे। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी नैनिका ने किया। मंगलाचरण चित्रांश कन्हौआ ने प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता का परिचय शैलेश तिवारी ने दिया। तन्मय दास ने आभार व्यक्त किया।