इंदौर

एमपी मौसम अपडेटः फरवरी में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, टूटा कई सालों का रिकॉर्ड

- इंदौर में दिन का पारा 34.5 डिग्री पर पहुंचा- पश्चिमी विक्षोभ का असर- फरवरी में चिलचिलाती धूप से सामना- और बढ़ेगी गर्मी
2 min read
• •
Updated: 28 Feb 2021, 8:37 AM IST
Feature image

इंदौर. मध्यप्रदेश में फरवरी माह में ही मौसम (weather forecast) पूरी तरह से बदल चुका है। दिन में पड़ रही तेज धूप से लोगों परेशान होने लगे है। रात में भी तापमान बढ़ गया है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में लोगों को फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। इस साल 26 फरवरी को ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। जबकि पिछले साल आज के दिन पारा 28.6 डिग्री रहा था। जो इस बार से 6.2 डिग्री कम था।

फरवरी में भोपाल भी गर्म
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवा का रुख पश्चिमी बना हुआ है इसलिये मध्य प्रदेश में दिन और रात का तापमान ( Weather update) बढ़ गया है। भोपाल में भी शनिवार को दिन का तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। फरवरी में इतना तापमान साल 2007 से दूसरी बार हुआ इससे पहले 21 फरवरी 2019 को तापमान 35.8 डिग्री पहुंचा था।

शनिवार को चार महानगरों का तापमान






























शहरअधिकतमन्यूनतम
भोपाल35.515.4
इंदौर34.516.7
ग्वालियर34.117.7
जबलपुर34.417.6

पश्चिमी विक्षोभ का असर
तेजी से बढ़ते तापमान के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि बीत दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) का असर कम हुआ है। इसलिए तापमान में मामूली गिरावट ही आ रही है। वहीं बात गर्मी की करें तो लोगों को 11 बजे से ही घर के बाहर निकलने में बढ़े तापमान का अहसास होने लगा है और यह गर्मी शाम 6 बजे के महसूस हो रही है। जिससे लोगों को फरवरी माह में ही गर्मी का सामना करना पड़ा।

अब और बढ़ेगी गर्मी
विभाग के मुताबिक राजस्थान के ऊपर प्रतिचक्रवात बना हुआ है। साथ ही अरब सागर से राजस्थान होते हुए अंचल की ओर पश्चिमी हवा आ रही है। राजस्थान से आने वाली हवा में गर्माहट है। जिस कारण अधिकतम तापमान बढ़ा हुआ है। हालांकि तापमान गिरने की संभावना अब कम ही है।

Published on: