इंदौर

एमपी में दबे पांव आया ‘पश्चिमी विक्षोभ’, 29 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि अलर्ट

Western Disturbance in mp: एमपी के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के पास हवा के ऊपरी भाग में मौजूद है। जिससे बारिश की संभावना बन रही है।
2 min read
Feb 04, 2025
Western Disturbance in mp
Western Disturbance in mp

Western Disturbance in mp: पूरे मध्यप्रदेश में मौसम करवट ले चुका है। फरवरी के पहले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसके कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। शाम को भी ठंडी हवाओं का असर कम ही रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पहले सप्ताह के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर भी रहेगा।

जानिए कैसा रहा तापमान

बात तापमान की करें तो अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 28.7 डिग्री व 12.1 डिग्री रहा था। 24 घंटे दिन के तापमान में 3.8 डिग्री व रात के तापमान में 5.1 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। सुबह 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पूर्वी हवा चली। शाम को 27 किमी की रफ्तार से पूर्वी हवा चली। आद्रता 37 फीसदी दर्ज हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।


पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री

एमपी के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के पास हवा के ऊपरी भाग में मौजूद है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। वहीं अभी हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। चार अलग-अलग मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं और छत्तीसगढ़ के आसपास बने प्रति चक्रवात के कारण हवाओं के साथ नमी नहीं आ रही है, जिससे मौसम शुष्क बना हुआ है। 12 से 14 फरवरी के बीच फिर बारिश होने की संभावना है।

बारिश से सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं बीते दिन तीव्र आवृत्ति के पश्चिमी विक्षोभ के आने पर मुरैना, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, राजगढ़ सहित 29 जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना भी है।

Updated on:
04 Feb 2025 10:51 am
Published on:
04 Feb 2025 10:51 am