इंदौर

मासूम ने जब मां को बताई मकान मालिक की करतूत तो उड़ गए होश, बेटी को लेकर पहुंची थाने

बच्ची ने परिवार को घटना बताई तो वे पुलिस के पास पहुंचे

less than 1 minute read
Jun 09, 2019
मासूम ने जब मां को बताई मकान मालिक की करतूत तो उड़ गए होश, बेटी को लेकर पहुंची थाने

इंदौर. आजाद नगर इलाके में पांच साल की बच्ची से छेड़छाड़ हुई। बच्ची के साथ हरकत की कोशिश की तो वह भाग गई। बच्ची ने परिवार को घटना बताई तो वे पुलिस के पास पहुंचे।

सीएसपी आजाद नगर सुरेंद्र सिंह तोमर ने बताया इलाके में रहने वाली पांच साल की बच्ची के साथ परिजन थाने पहुंचे। उनका कहना था कि मकान मालिक सुभाष वर्मा (55) ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। घटना 6 जून की है। रात में बच्ची ने घटना अपनी मां को बताई। तब मां ने बच्ची को देखा कि उसके साथ कोई ज्यादती तो नहीं हुई। बच्ची के पिता ड्राइवर हैं और गाड़ी लेकर शहर से बाहर गए हुए थे। शनिवार को वे इंदौर आए तो महिला ने घटना बताई। इसी के बाद बच्ची को लेकर परिजन शिकायत करने आए। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला से छेड़छाड़ करने वाला पकड़ाया

छत्रीपुरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। थाना इंचार्ज एसएस राजपूत के मुताबिक एक महिला की शिकायत पर आरोपी प्रकाश सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कराया। उन्होंने बताया, आरोपी उनका परिचित है। हाल ही में उसने कपड़े खरीदने चलने के बहाने बुलाया, फिर बुरी नीयत से छेडऩे लगा। घटना के बाद पीडि़ता व उसके गुस्साए परिजन थाने पहुंचे। केस दर्ज कराने के बाद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Published on:
09 Jun 2019 03:31 pm
Also Read
View All