इंदौर

शिलांग जेल से सोनम रघुवंशी ने 3 बार किसे किया कॉल?

Sonam Raghuvanshi: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में शिलांग जेल में बंद पत्नी सोनम रघुवंशी को जेल से सप्ताह में एक बार फोन पर बात करने की छूट मिल गई है। अब तक उसने तीन बार फोन लगाया है लेकिन ये खुलासा नहीं हुआ कि किससे बात की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jul 2025, 11:01 AM IST
Sonam Raghuvanshi
Sonam Raghuvanshi (फोटो सोर्स : पत्रिका)

Sonam Raghuvanshi: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में शिलांग जेल में बंद पत्नी सोनम रघुवंशी को जेल से सप्ताह में एक बार फोन पर बात करने की छूट मिल गई है। अब तक उसने तीन बार फोन लगाया है लेकिन ये खुलासा नहीं हुआ कि परिवार के किस सदस्य से बात की। माना जा रहा है कि माता-पिता से बात हुई है, क्योंकि भाई गोविंद पहले ही बोल चुका है कि मैं बहन से रिश्ता तोड़ चुका हूं और दोषी होने पर फांसी दिलाने में राजा के परिजन की मदद करूंगा। सोनम ने अब तक तीन बार फोन पर परिवार से बात की है। ये बात किससे की इसका खुलासा नहीं हुआ लेकिन शिलांग जेल के एक अधिकारी नाम ना छापने की शर्त पर इस बात की पुष्टि भी की है।

शिलांग में 23 मई को हुई थी हत्या

सहकार नगर कैट रोड निवासी राजा की शिलांग में 23 मई को हत्या(Raja Raghuvanshi murder case) हुई थी। लंबी जांच के बाद मेघालय पुलिस ने सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट ने सोनम व अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया है।

नार्को टेस्ट की मांग पर अड़े

राजा के भाई विपिन ने आरोपियों के नार्को टेस्ट को लेकर मेघालय कोर्ट में अर्जी लगाने की बात कही है। परिजन ये बात जानना चाहते हैं कि आखिरकार क्या वजह थी कि सोनम ने अपने साथियों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या कर दी। सोनम व उनके साथियों की कहानी से वे संतुष्ट नहीं हैं। वे चाहते हैं कि असली वजह सामने आए।

Updated on:
10 Jul 2025, 11:01 AM IST
Published on: