इटारसी

कमिश्नर ने किया पथरौटा हाईस्कूल का निरीक्षण, स्टाफ की लेटलतीफी पर लगाई फटकार

2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2024, 8:30 PM IST
Commissioner inspected Pathrauta High School, reprimanded staff for lateness
कमिश्नर ने किया पथरौटा हाईस्कूल का निरीक्षण, स्टाफ की लेटलतीफी पर लगाई फटकार

स्कूल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

पथरौटा. शासकीय हाईस्कूल पथरौटा का शुक्रवार को नर्मदापुरम के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक शिक्षिकाएं यहां पर लेट ड्यूटी पर पहुंची तो उन्हें फटकार लगाई। ड्यूटी समय के 15 मिनट पहले स्कूल आने के निर्देश दिए। स्कूल में चल रही परीक्षा की वजह से स्कूल स्टॉफ देरी से स्कूल में आने का बहाना करते नजर आए। स्कूल में निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने परिसर में साफ सफाई और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई।स्कूल प्राचार्य अरविंद देवलिया अवकाश पर रहे। स्कूल से प्रभारी प्राचार्य को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कक्षा दसवीं और बारहवीं में भी पिछले साल से बेहतर परीक्षा परिणाम सुधारने की भी बात कही। कमिश्नर ने स्कूल स्टाफ से ड्यूटी समय के पहले स्कूल आने की बात कही। साथ ही उन्होंने स्कूल की साफ सफाई करने वाले कर्मचारियों 1 घंटे पहले बुलाकर साफ सफाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अगली बार आएं तो यहां पर व्यवस्था पहले से बेहतर मिले। स्कूल में 97 बच्चे नहीं आने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं से कहा कि बच्चों को स्कूल लाने के लिए प्रेरित करें। स्कूल में बॉयोमेट्रिक मशीन लगाने के भी निर्देश कमिश्नर ने दिए।

Updated on:
20 Sep 2024, 8:30 PM IST
Published on: