19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जनरल टिकट’ के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, इटारसी रेलवे स्टेशन पर सुविधा शुरु

Indian Railway: मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बनाने की प्रक्रिया समझने की वजह से यात्री स्वयं का टिकट आसानी से यात्रा के दौरान या फिर यात्रा पर निकलने से पहले ही बना सकेंगे।

2 min read
Google source verification
Indian Railway General Ticket: यात्री खुद बुक कर सकेंगे जरनल टिकट (Photo Source - Patrika)

Indian Railway General Ticket: यात्री खुद बुक कर सकेंगे जरनल टिकट (Photo Source - Patrika)

Indian Railway General Ticket: एमपी के इटारसी रेलवे स्टेशन पर जनरल टिकट के लिए यात्रियों को अब लाइन नहीं लगानी होगी। यात्री अब खुद अपना जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। एटीवीएम और यूटीएस मोबाइल एप के जरिये टिकट प्राप्त किया जा सकता है। इसको लेकर भोपाल मण्डल के समस्त स्टेशनों पर अभियान चला कर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।

ट्रेनों से सफर करने वाले सामान्य श्रेणी के यात्रियों को टिकट लेने के लिए स्टेशनों पर लंबी लाइन में लगने की परेशानी से बचने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप की सुविधा शुरू की गई है। यह भोपाल मंडल के इटारसी, नर्मदापुरम सहित सभी स्टेशनों पर उपलब्ध है। इस सुविधा के तहत यात्री गर्मी के मौसम में बगैर लाइन में लगे अपने गंतव्य तक का टिकट लेकर सुविधाजनक सफर कर सकते हैं।

इन परेशानियों से छुटकारा

मोबाइल एप के माध्यम से टिकट बनाने की प्रक्रिया समझने की वजह से यात्री स्वयं का टिकट आसानी से यात्रा के दौरान या फिर यात्रा पर निकलने से पहले ही बना सकेंगे। इससे पहले तक यात्रियों को रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से ही टिकट लेना पड़ता था। जिसमें समय अधिक लगने की वजह से कई बार ट्रेन छूट जाने का भी भी बना रहता है। कई बार तो ट्रेन छूट जाने के डर से यात्री जनरल टिकट लिए बिना ही सवार हो जाते हैं।

एमएसटी भी बना सकेंगे यात्री

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया ने बताया कि यूटीएस ओन मोबाइल एप डाउनलोड करने के बाद यूजर को मोबाइल नंबर, नाम और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। इसके बाद यूजर के मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके बाद आईडी और पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इससे यूटीएस पर लॉग इन करके टिकट बुक कर सकते हैं। यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का प्रयोग कर कुछ ही क्षणों में बिना कतार में खड़े हुए यात्री अपने मोबाइल फोन से अनारक्षित यात्रा टिकट, ह्रश्वलेटफार्म टिकट तथा मासिक सीजन टिकट बुक/नवीनीकरण कर सकते हैं।

इस तरह बना सकते हैं टिकट

टिकिट बुक करने के लिए आपको सबसे पहले लॉगिन करना होगा। लॉगिन आई.डी. मोबाइल नंबर में रजिस्टर करें। मैसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें। टिकिट बुक करने आर-वालेट का उपयोग करें। आर-वालेट को रिचार्ज करने पर रेलवे 3 प्रतिशत बोनस भी देती है। न्यूनतम 100 व अधिकतम 9500 रुपए रिचार्ज करें।

एप पर उपलब्ध सुविधाएं

  • अनारक्षित टिकिटों की बुकिंग।
  • सीजन टिकिट जारी एवं नवीनीकरण करें।
  • पेपर एवं पेपरलेस टिकिट दोनों प्रकार के टिकिट प्राप्त करें।
  • आर वालेट की रकम किसी भी स्टेशन पर रकम प्राप्त करें।
  • आवश्यकतानुसार प्रोफाइल उपयोग करें। बुक किए टिकिटों का विवरण चेक करें।