कृषि उपज मंडी में इन दिनों नई मूंग की जबरदस्त आवक हो रही है। मंगलवार शाम को हुई अचानक तेज बारिश से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि अचानक बारिश होने के कारण मंडी में किसानों की मूंग गीली हो गई और कुछ मूंग पानी में वह भी गई। इस समय किसानों के सामने कई समस्या है। धान की फसल की तैयारी करना, खाद बीज लेना, हारवेस्टर वाले की पेमेंट करना, दवाई वाले की पेमेंट करना, स्कूल खुल रहे है जिसकी वजह से बच्चों की यूनीफॉर्म व अन्य खर्चें हैं। सोलंकी ने कहा कि खराब मौसम की वजह से किसान आनन-फानन में व्यापारियों को औने पौने दाम पर उपज बेच देता है। जिससे उसे नुकसान होता है। इसलिए क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने सरकार से मांग की है कि अतिशीघ्र किसानों की मंूग खरीदी की जाए। चेतावनी दी गई है कि यदि खरीदी समय पर नहीं होती है तो संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
इटारसी. कृषि उपज मंडी में इन दिनों नई मूंग की जबरदस्त आवक हो रही है। मंगलवार शाम को हुई अचानक तेज बारिश से मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मंडी में खुले में रखा किसानों का अनाज पानी में भीग गया। मामले में क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन ने सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द मूंग की खरीदी की जाए। जिससे किसानों को बारिश में होने वाली समस्याओं से बचाया जा सके।