इटारसी

खंडग्रास सूर्यग्रहण आज, ३ घंटे 31 मिनट का रहेगा

-चार राशियों के लिए लाभदायक

less than 1 minute read
Jun 21, 2020
itarsi, surya grahan, sootak, rashifal

इटारसी। खंडग्रास सूर्यग्रहण रविवार 21 जून को रहेगा। यह सभी जगह आसानी से देखा जा सकेगा। इसके बाद 5 जुलाई को उप छायी चंद्रग्रहण फिर से होगा। इससे पहले 5 जून को उप छायी चंद्रग्रहण को हो चुका है। इस तरह एक महीने में यह तीसरा ग्रहण पड़ रहा है।
-------
३ घंटे 31 मिनट का रहेगा ग्रहण काल
कंकणाकृति सूर्यग्रहण 21 जून को रहेगा। इस सूतक 20 जून की रात 10.३१ बजे से प्रारंभ हो गया है जो रविवार दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। मोक्ष दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर होगा। ग्रहण काल 3 घंटे 31 मिनट का रहेगा।
---------------
यह होगा राशियों पर प्रभाव
यह ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र एवं मिथुन राशि वालों के लिए विशेष अनिष्टकारी रहेगा। इसके अलावा कर्क, मीन एवं वृश्चिक राशि वालों के लिए अशुभ रहेगा। वहीं वृषभ, तुला, कुंभ और धनु राशि वालों के लिए मध्यम तथा मेष, सिंह, कन्या व मकर राशि वालों के लिए शुभ फलकारक रहेगा।
---------------
इनका कहना है
खंडग्रहण सूर्यग्रहण के दौरान मूर्ति स्पर्श, भोजन, शयन आदि नहीं करना चाहिए। जिन राशि वालों को अनिष्ट, अशुभ तथा मध्यम फल दिखा है उन्हें ग्रहण नहीं देखना चाहिए। ग्रहण काल में भगवान का जाप व पूजन करना चाहिए।
पंडित जयनारायण तिवारी, शास्त्री
----------------------------

Published on:
21 Jun 2020 09:38 am
Also Read
View All