इटारसी

बदहाल सड़क पर नारेबाजी करने उतरे मजदूर संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी

- सड़क बनाने को लेकर की जमकर नारेबाजी -सैलानी बाबा से ग्वालबाबा तक बदहाल है सड़क
2 min read
• •
Updated: 10 Jun 2020, 9:38 AM IST
itarsi, wcrms, naarebaji, gwalbaba road, public
itarsi, wcrms, naarebaji, gwalbaba road, public

इटारसी। नाला मोहल्ला में सैलानी बाबा की मजार से ग्वाल बाबा मंदिर तक सड़क की हालत बदतर है। खराब सड़क से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उसी सड़क पर आंदोलन किया। संघ के आदंोलन से सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रेफिक भी जाम हो गया था। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर संघ सदस्यों ने आंदोलन खत्म किया।
------------------
70 लाख से बनना है सड़क
सैलानी से ग्वाल बाबा मंदिर तक के हिस्से में करीब 750 मीटर लंबाई और करीब 20 फीट चौड़ी सड़क बनना है। इसके लिए करीब 70 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया हो गई है। 1 जुलाई को टेंडर ओपन होने के बाद वर्कऑर्डर जारी किए जाएंगे।
----------------
संघ सदस्यों से मिले सीनियर एडीईएन
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा सड़क पर आंदोलन करने की सूचना मिलने पर सीनियर डीईएन वक्र्स मतीन खान भी पहुंचे। उन्होंने संघ पदाधिकारियों को आंदोलन खत्म करने के लिए कहा और जल्द से जल्द काम चालू करने का आश्वासन दिया। संघ पदाधिकारियों ने काम चालू नहीं होने की स्थिति में दोबारा आंदोलन करने की चेतावनी के साथ आंदोलन खत्म कर दिया। इसी बीच सड़क के लिए राशि स्वीकृत कराने वाले सांसद प्रतिनिधि राजा तिवारी भी पहुंचे और उन्होंने संघ पदाधिकारियों से सड़क निर्माण के संबंध में चर्चा की।
-------------
एक साल से बदहाल है सड़क
यह सड़क करीब एक साल से बदहाल पड़ी है। पिछले साल बारिश में इस सड़क से आवागमन दूभर हो गया था। बरसात खत्म होने के बाद भी सड़क का काम चालू नहीं किया गया और अब दूसरी बरसात आने वाली है। चंद दिनों बाद मानसून दस्तक दे देगा, इन हालातों में सड़क का काम होना मुश्किल दिख रहा है हालांकि रेल विभाग जल्द से जल्द काम चालू होने की बात कह रहा है।
------------------
इनका कहना है
टेंडर प्रक्रिया हो गई है। 1 जुलाई को टेंडर ओपन होने के बाद वर्कऑर्डर जारी कर देंगे।
मतीन खान, सीनियर डीईएन वक्र्स
----------------------------

Published on: