इटारसी

खुले मंच से आखिर विधायक ने किसको दी चुनौती, बोले भुगतेंगे-कोई बचेगा नहीं…..

-प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि वितरण कार्यक्रम में विधायक मुखर
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2020, 9:10 AM IST
itarsi, np, pmay, rashi vitran, 226 case pass
itarsi, np, pmay, rashi vitran, 226 case pass

इटारसी। नगरपालिका कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को राशि वितरित करने के काम का शुभारंभ विधायक डॉ सीताशरण शर्मा ने किया। विधायक डॉ शर्मा ने कंप्यूटर पर पहले ऑन लाइन एक हितग्राही के खाते में राशि ट्रांसफर की और उसके बाद मंच से विरोधियों को उनके द्वारा किए गए कृत्यों के परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दे डाली।
---------------
चार-पांच कौए बचेंगे नहीं, परिणाम भुगतेंगे
कार्यक्रम में विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने कहा कि 600 हितग्राहियों को तत्कालीन एसडीएम हरेंद्र नारायण ने अपात्र घोषित कर दिया था। यह सब कांग्रेस के शासन में द्वेषपूर्ण तरीके से किया गया था। उनके पास कांग्रेस के चार-पांच कौए बैठे रहते थे। हमने विस में प्रश्न लगाया तो 378 को पात्र कर दिया गया। कांग्रेस के समय में जो चार-पांच कौए थे वे सब भुगतेंगे। उनमें से कोई बचेगा नहीं। डॉ शर्मा ने अपात्र रह गए बाकी के लोगों को भी जांच कर पात्र करने का निवेदन एसडीएम सतीश राय से किया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद भरत वर्मा, राकेश जाधव, सीएमओ सीपी राय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
------------------
226 लोगों को मिलेगी राशि
अभी पहले चरण में 378 लोगों को राशि का वितरण होगा। उनमें से पहले 226 लोगों के खाते में 1-1 लाख रुपए की पहली किस्त डाली जा रही है। इसका मंगलवार से शुभारंभ किया गया है। बाकी के जो १५२ लोग बचेंगे उन्हें इस सप्ताह तक राशि मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आवेदन पिछले दो साल से पेंडिंग हैं उनकी डीपीआर भी तैयार कराने का काम किया जाएगा। सीएमओ सीपी राय ने कहा कि चौथे चरण की डीपीआर बनाने का काम चल रहा है।
-------------------

Updated on:
10 Jun 2020, 9:10 AM IST
Published on: