इटारसी

नपा के ग्यारह मंडी के आधा दर्जन कर्मचारी करते हैं अपडाउन

अपडाउन करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों का कटेगा वेतनमुख्यालय पर निवास का देना पड़ेगा प्रमाण

less than 1 minute read
Mar 03, 2020
The salary will be deducted those employees updown, krashi upaj mandi, nagar palika, itarsi

इटारसी. नगर पालिका और कृषि उपज मंडी में अनुविभागीय अधिकारी प्रशासक के प्रभार में हैं। एसडीएम ने दोनों दफ्तरों में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों अधिकारियों की नकेल कस दी है। इसी के चलते अपडाउन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है क्योंकि सबसे ज्यादा काम अपडाउन करने वालों से प्रभावित होता है।

नोटिस देकर निर्देश दिए हैं कि मुख्यालय पर रहकर ड्यूटी करें। जो भी मुख्यालय पर रहकर ड्यूटी नहीं करेगा उसे वेतन नहीं मिलेगा। इसके लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण प्रस्तुत करना पड़ेगा कि वह इटारसी में रहकर ड्यूटी कर रहे हैं। दरअसल अपडाउन करने वाले कर्मचारी-अधिकारी देरी से आते हैं और शाम गाड़ी का समय मिलाकर जल्दी रवाना हो जाते हैं।

- किराए पर ले रहे मकान
अब नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर में किराए से मकान लेना पड़ रहा है। किराए का मकान लेकर किरायानामा बनवाकर प्रस्तुत करने के लिए अपडाउन करने वाले अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं। हालांकि अधिकारियों और कर्मचारी कागजी कार्यवाही पूरी करने के साथ ही मुख्यालय पर रहेंगे इसमें अभी संदेह है।

- इन्हें मिला नोटिस
नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक भरत लाल सिंघावने, उपयंत्री एसएस बैस, उपयंत्री आदित्य पांडे, उपयंत्री आशीष देशभ्रतार, सहायक राजस्व निरीक्षक उमेश चौबे, सहायक राजस्व निरीक्षक शैलेंद्र दुबे, सहायक ग्रेड- ३ संतोष पांडे, सहायक ग्रेड-३ अर्चना यादव, लिपिक आरिफ अली, भृत्य लवकेश पगारे, भृत्य राजेश कश्यप को नोटिस जारी किया गया है। यह सभी अपडाउन करते हैं। कृषि उपज मंडी में भी आधा दर्जन अधिकारी और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया जो अपडाउन करते हैं।

नगर पालिका और कृषि उपज मंडी के अपडाउन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। जो लोग प्रमाण प्रस्तुत करेंगे उन्हें ही वेतन मिलेगा।
हरेंद्र नारायण, एसडीएम इटारसी

Published on:
03 Mar 2020 01:00 am
Also Read
View All

अगली खबर