इटारसी

रेल मदद एप से यात्री कर सकेंगे शिकायत..

- शिकायत प्रबंधन प्रणाली को किया रेलवे ने डिजिटल
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 9:39 AM IST
itarsi, raiway, jabalpur jone, rail madad apps, complain, passengers, mobile
itarsi, raiway, jabalpur jone, rail madad apps, complain, passengers, mobile

इटारसी। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताने के लिए अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे ने शिकायत प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह से डिजिटल करते हुए रेल मदद एप्लीकेशन लांच कर दिया है। अब यात्री अपने मोबाइल से इस एप्लीकेशन की मदद से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
फोन पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
इस एप के लांच होने के बाद यात्री अब अपनी शिकायत ट्रेन, स्टेशन, घर या ऑफिस से बैठकर दर्ज करा सकते हैं। यात्री का पंजीकरण के बाद एसएमएस से शिकायत संख्या बता दी जाएगी। एप में दिए गए हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर मदद ले सकता है। यह एप यात्रियों की शिकायतों को दर्ज करेगा और उनकी शिकायतों के निवारण की स्थिति के बारे में अपडेट जानकारी देता रहेगा।
खराब स्टेशन और ट्रेनों की करेगा पहचान
इस एप्प के पीछे की रेलवे यात्री शिकायत निवारण एवं प्रबंधन प्रणाली विभिन्न स्रोतों से मिली शिकायतों को एक जगह इकट्टा करेगी और उनके प्रबंधन के लिए एक रिपोर्ट तैयार करेगी ताकि उच्च अधिकारी हर विभाग, डिवीजन और फील्ड यूनिट के प्रदर्शन की निगरानी कर सकें। यह व्यवस्था प्रणालीगत खामियों और खराब प्रदर्शन वाले स्टेशनों व टे्रनों में सुधार के लिए उनकी पहचान करेगी
एप में यह है सुविधा
- इसमें शिकायत के साथ फोटो भी भेजे जा सकते हैं।
- इसमें आरपीएफ सहायता, तत्काल सहायता, सीधे फोन की सुविधा भी रहेगी।
- इसमें ऑन लाइन और ऑफ लाइन तरीके से शिकायत हो सकती है।
- आंकड़ों का विश्लेषण ट्रेनों एवं स्टेशनों के विभिन्न पहलुओं जैसे स्वच्छता और सुविधाओंकी जानकारी देता है ताकि प्रबंधकीय निर्णय प्रभावी हों।
-डैश बोर्ड रिपोर्ट प्रबंधन को डिविजन, जोन और रेलवे बोर्ड स्तर पर उपलब्ध करायी जायेगी और साथ ही प्रत्येक संबंधित अधिकारी साप्ताहिक आधार पर अपने आप द्वारा ईमेल भेजी जायेगी।
सुविधा होगी
यह एप रेलवे ने लांच कर दिया है। रेल मदद एप्लीकेशन यात्रियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने में बड़ा मददगार साबित होगा।
प्रियंका दीक्षित, सीपीआरओ जबलपुर

Published on: