कॉमनवेल्थ गेम में आज यानी 8 अगस्त को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच फायनल मुकाबला होना था, लेकिन मध्यप्रदेश के भारतीय खिलाड़ी विवेक प्रसाद इस फायनल मुकाबले को नहीं खेल पाएंगे.
भोपाल. कॉमनवेल्थ गेम में आज यानी 8 अगस्त को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच फायनल मुकाबला होना था, लेकिन मध्यप्रदेश के भारतीय खिलाड़ी विवेक प्रसाद इस फायनल मुकाबले को नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि उन्हें चोट आई है, इस कारण डॉक्टरों ने उन्हें करीब चार सप्ताह के आराम बताया है, ऐसे में विवेक ने खुद कहा कि मैं फायनल मुकाबला नहीं खेल पाउंगा। आपको बतादें कि मध्यप्रदेश का ये खिलाड़ी एक हाथ से हॉकी खेलता है, इसकी हॉकी के लोग दीवाने हैं, अपने अलग ही अंदाज के कारण विवेक प्रसाद जाने जाते हैं।
आपको बतादें कि राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को भारत के लिए स्वर्णिम दिन रहा। बॉक्सिंग में गोल्ड की हैट्रिक हुई। निकहत जरीन, अमित पंघाल और नीतू घणघस ने गोल्ड मेडल जीता। पुरुष ट्रिपल जंप इवेंट में भारत ने गोल्ड और सिल्वर दोनों जीतकर धमाका किया। एल्धोस पॉल ने गोल्ड और अब्दुल्ला अबूबकर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर कांस्य पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी में भारत ने 16 साल बाद पदक जीता है। भारत अब तक 49 पदक जीत चुका है। इनमें 17 स्वर्ण, 13 रजत और 19 कांस्य पदक शामिल हैं।
नहीं खेल पाएंगे विवेक फायनल मुकाबला
मध्यप्रदेश के इटारसी के निवासी भारतीय खिलाड़ी विवेक प्रसाद ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। साउथ अफ्रीका से सेमीफाइनल के दौरान भारत के विवेक सागर प्रसाद चोटिल हो गए हैं। विवेक ने बताया कि डॉक्टर ने चार हफ्ते आराम की सलाह दी है। ऐसे में फाइनल नहीं खेल पाऊंगा।