जबलपुर

लक्ष्मीजी इन लोगों पर रहेगी मेहरबान, छोटा सा यह स्तोत्र दूर कर देगा धन की कमी

छोटा सा स्तोत्र

2 min read
Aug 17, 2018
aaj ka rashifal
aaj ka rashifal

जबलपुर। शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन फलदायी होता है। आज अधिकांश लोगों के लिए अच्छा दिन है पर आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी परन्तु वाणी पर नियन्त्रण रखें।

आज लक्ष्मीजी का एक छोटा सा पाठ दिन की शुभता और बढ़ा देगा। आज श्रीसूक्त की शुरुआती 16 ऋचाओं का पाठ करें। इससे धन की कमी दूर होती है।


आज का राशिफल
मेष- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में वृद्धि होगी। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृष- बातचीत में सन्तुलित रहें। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। मानसिक शान्ति रहेगी।
मिथुन- वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
सिंह- पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। खर्च अधिक होंगे।
कन्या- मन अशान्त रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
तुला- वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक- पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पश्रिम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परन्तु वाणी पर नियन्त्रण रखें।
मकर- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है।
कुंभ- मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक समस्या परेशान कर सकती है। आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।
मीन- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

Published on:
17 Aug 2018 08:59 am