आय बढ़ा देता है शनिदेव का मंत्र
जबलपुर। शनिवार को न्याय के देवता शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। अपने जीवन में जाने-अनजाने में हम अनेक पाप कर्म करते हैं जिनका शनिदेव हमें दंड देते हैं। शनिदेव के कोप से कोई नहीं बच सकता है इसलिए उनकी प्रसन्नता के लिए पूजा-पाठ, धर्म-कर्म-दान आदि करते रहना चाहिए। शनिदेव न्याय के देवता हैं- कर्म के अनुसार न्याय करते हैं. जो अच्छे कर्म करते हैं उनको शनिदेव नहीं सताते.
शनिवार के दिन स्नान के बाद शनिदेव का सरल मंत्र - ऊं शं शनिश्चराएै नम: या ऊं प्रांं प्रीं प्रौं स: शनिश्चराएै नम: का जाप करें. इन दोनों मंत्रों में से किसी भी एक मंत्र का लगातार 40 दिनों तक जाप करें। इस दौरान 23 हजार जाप पूर्ण करें। इससे शनिदेव की कृपा से आपकी कमाई बढ़ जाएगी, यह तय है।
आज का राशिफल
मेष- अपने काम पर ध्यान दें। आलस त्यागें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। माता की चिंता रहेगी। रोग-चोट आदि से बचें, लाभ होगा।
वृषभ- आपकी दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाग्योन्नति हो सकती है। संतान की चिंता रहेगी।
मिथुन- नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। किसी बात से कष्ट व भय रहेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। शरीर का ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं।
कर्क- दिन की शुरुआत में कार्यों में परेशानी होगी, जो दोपहर बाद से आसान होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
सिंह- विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। चिंता रहेगी। व्यवसाय में नए लोगों से सतर्क रहें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
कन्या- व्यवसाय में अचानक घटनाएं घट सकती हैं। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। निवेशादि लाभ देंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा होगी।
तुला- आर्थिक लाभ से उन्नति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। वस्तुएं संभालकर रखें। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी।
वृश्चिक- विरोधी आपके कार्य में अड़चन पैदा करेंगे। भय-पीड़ा, चिंता-तनाव का वातावरण रहेगा। खर्च बढ़ेगा, जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। संयम रखें।
धनु- कार्यस्थल पर कर्मचारियों का साथ मिलेगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। शारीरिक पीड़ा रह सकती है।
मकर- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कुबुद्धि-कुसंगति से हानि देगी। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में परिवर्तन होगा। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भवन बदलने के योग हैं।
कुम्भ- समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें। आप काम को टालते हैं। धार्मिक यात्रा अनुष्ठान हो सकते
हैं। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे, परिवार की चिंता रहेगी।
मीन- अपने व्यवहार से रुके कार्य बना लेंगे। माता-पिता की चिंता रहेगी। चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें।