जबलपुर

amritam jalam abhiyan: साकार हुईं श्रम की बूंदें, दमक उठा ऐतिहासिक इमरती ताल, देखें वीडियो

निखरा इमरती तालाब, भागीरथियों का प्रयास हुआ साकार, पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान का समापन
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 11:30 AM IST
amritam jalam abhiyan
amritam jalam abhiyan

जबलपुर. पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अमृतं जलम् अभियान से गढ़ा बाजार के समीप पंडा की मढि़या स्थित इमरती तालाब का सौंदर्य निखर गया। पानी में लहरें हिलोरे मारने लगी हैं । बीते १४ दिन से चलाए जा रहे अभियान का रविवार को समापन हो गया। सुबह ७.३० बजे से आयोजित समारोह में श्रमदानी जल संरक्षण और तालाब का सौंदर्य बरकरार रखने की शपथ ली। तालाब साफ होने के बाद अब सौंदर्यीकरण के कार्य को गति दी जाएगी।


पर्यटन स्थल बनाएंगे
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री अजय विश्नोई, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, एमआईसी मेम्बर कमलेश अग्रवाल, पार्षद केवल कृष्ण आहूजा, नर्मदा प्रकल्प के प्रदेश संयोजक डॉ. जितेन्द्र जामदार, जिला संयोजक शिवनारायण पटेल, दीपंकर बनर्जी समेत अन्य वक्ताओं ने पत्रिका के प्रयास को सराहा। उन्होंने जल संरक्षण को लेकर सभी से एकजुट होकर संकल्प लेने की बात कही।

वक्ताओं ने कहा तालाब के जल में जो निखार आया है, इसे बरकरार रखना होगा। पत्रिका द्वारा जो भगीरथी प्रयास किए जा रहे हैं, वे ऐसी पहल हैं, जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन से जुड़े हैं। उन्होंने तालाब में जल बरकरार रखने के लिए दो बोरिंग व चार फाउंटेन लगाने का सुझाव दिया। नगर निगम के अफसरों से अलग विभाग बनाने की बात कही। इसके पूर्व निगमायुक्त चंद्रमौलि शुक्ला ने कहा जबलपुर तालाबों का शहर है। तालाब संरक्षण के लिए अलग से विभाग बनाया जाएगा। उनकी सफाई के लिए आवश्यक संसाधन और मशीनें खरीदी जाएंगे।

जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा पत्रिका के प्रयास से जल संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ी है। जनभागीदारी से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। पार्षद दिलीप श्रीराम शुक्ला कहा, पत्रिका ने जिन तालाबों में अभियान चलाया, उनका स्वरूप बदल गया।

इन्होंने किया श्रमदान- गढ़ा नागरिक मंच के रूप किशोर प्यासी, मनोज पाटकर, अखिलेश शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, माटी कला बोर्ड के सदस्य गंगाराम प्रजापति, चेतराम कोष्टा, श्रेष्ठ ठाकुर, अभिषेक पाठक, दुर्गेश साहू, दीपेश सोनी, सत्येंद्र पचौरी, अरविंद दुबे, पराग ठाकुर, सोनू, ओम प्रकाश कोष्टा, थम्मन चंद कोष्टा, गढ़ा व्यापारी संघ के राजेश जैन प्रिंसी, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी जीएस चंदेल, कमला नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष धनंजय बाजपेयी, विनोद दुबे, वाहीद खान, बबलू साहू ने श्रमदान किया।

गुलौआ की तर्ज पर करेंगे विकसित
पार्षद केवल कृष्ण आहूजा ने कहा कि इमरती तालाब को बेहतर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने पार्षद मद से 20 लाख रुपए फाउंटेन और बोरिंग के लिए देने की बात कही।

समापन आज
पत्रिका के अमृतं जलम अभियान का रविवार को समापन हुआ। अभियान के समापन के साथ ही एक कमेटी गठित की गई। तालाब को स्वच्छ रखने व देखरेख की जिम्मेदारी इस कमेटी के हाथों में होगी।

Published on: