जबलपुर

विधानसभा चुनाव 2018 से पहले कांग्रेस में बगावत, यहां फिर जीतेगी भाजपा!

इस विधानसभा सीट पर कांग्रेसी गुटबाजी से भाजपा बनी अजेय, तीन दशकों से कब्जा

2 min read
Sep 04, 2018
congress-BJP
congress bjp

जबलपुर। विधानसभा 2018 चुनावों में भले ही अभी समय हो लेकिन पदों व पदाधिकारियों को लेकर दोनों प्रमुख पार्टियों में घमासान शुरू हो गया है। अंतर सिर्फ इतना है कि कांग्रेस सडक़ पर आकर अपना विरोध जताती है और भाजपा का विरोध बंद कमरों तक सीमित रहता है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर बगावती सुर छेड़ दिए हैं। वह भी ऐसी विधानसभा सीट से जहां पिछले तीस सालों में अब तक कांग्रेस जीत ही नहीं पाई है। यहां एकतरफा विजयी होने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी का कब्जा रहा है। वर्तमान में उनके पुत्र अशोक रोहाणी विधायक हैं।

news fact-

ब्लॉक अध्यक्ष का निर्वाचन
केंट में कांग्रेस की नियुक्तियों को लेकर मचा घमासान
कांग्रेस कमेटी ने घोषित किया था जगतमणि का नाम
दरअसल, केंट विधानसभा के खमरिया-रांझी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में मप्र कांग्रेस कमेटी ने जगतमणि चतुर्वेदी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया था। इसके विपरीत सोमवार को ब्लॉक के सुपात्र सदस्य, मंडलम, सेक्टर अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांगे्रसी नेताओं ने सर्वसम्मति से एडवोकेट राजेन्द्र मिश्रा को अध्यक्ष निर्वाचित किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना था कि मिश्रा का निर्वाचन कांग्रेस की संविधान की धारा 8(ए) के अनुसार एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुच्छेद पांच (ए) (ए) के अनुसार की गई है। इसकी जानकारी भी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी गई है। निर्वाचन के बाद मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही बूथ स्तर पर गठित कीगई कमेटियों के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित करेंगे ।इस दौरान बद्रीप्रसाद शर्मा, शिव यादव, राजेन्द्र नाथ सूरी, घनश्याम सोनकर, पप्पी दुबे, नेम सिंह, टीटू जग्गी, राजेश यादव, बच्चा यादव, आशुतोष वत्स, मोहम्मद आजाद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रांझी-खमरिया ब्लॉक अध्यक्ष का चयन पीसीसी ने किया है। लेकिन, जानकारी मिली है कि वहां के सेक्टर, मंडलम अध्यक्षों ने राजेंद्र मिश्रा को अध्यक्ष चुन लिया है। यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी लेकर पीसीसी को अवगत कराया जाएगा।
- दिनेश यादव, अध्यक्ष, नगर कांग्रेस कमेटी

यहां पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की नगर, ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित
जबलपुर. कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग की नगर एवं ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रदेश महामंत्री नरेश सराफ के निवास हनुमानताल में बैठक हुई। इस दौरान आठ उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, 16 सचिव, छह ब्लॉक अध्यक्षों को सराफ, प्रदेश महामंत्री प्रवीण कुशवाहा, मुन्ना ठाकुर,
कमलेश कोष्टा, मनीष दुबे, मुकेश ठाकुर, संजू केशरवानी ने नियुक्तिपत्र प्रदान किए। नगर अध्यक्ष अंकित चौरसिया ने आभार प्रदर्शन किया।

Published on:
04 Sept 2018 10:08 am