जबलपुर

सावधान: एटीएम कार्ड की क्लोनिंग, ठगी का नया तरीका

जबलपुर में लगातार सामने आ रहे मामले, अधारताल पुलिस ने जांच के बाद दर्ज किए प्रकरण
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2020, 6:14 PM IST
Fraud of 39 thousand by changing ATM card in khandwa   
Fraud of 39 thousand by changing ATM card in khandwa  

जबलपुर
आप किसी एटीएम में रूपया निकालने जा रहे हैं और अचानक कोई आपके पास आए। आपके हाथ में कार्ड हो और तुरंत रूपया नहीं निकले।शहर में एटीएम क्लोनिंग के हाल ही में दो मामलों में जांच के बाद प्रकरण दर्ज किए गए। अधारताल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामले में जालसाजों ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड के क्लोन तैयार किए और दो वृद्धों के खाते से करीब ७५ हजार रुपए निकाले।

महाकोशल कॉलोनी मंटा डेरी के पीछे निवासी ६१ वर्षीय जनार्दन सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह वीएफजे से रिटायर्ड है। २६ अगस्त, २०१९ को अधारताल पीएनबी एटीएम में अपने यूको बैंक एटीएम कार्ड से रुपए निकालने गया था। वहां हाफ टी शर्ट एवं आसमानी रंग का लोवर पहने एक मोटा लड़का मदद करने लगा। उसने अपना नाम रोहित बताया था। इसके बाद २७ अगस्त को मोबाइल मैसेज में कुल ५० हजार रुपए अलग-अलग निकाले जाने की सूचना मिली। सीसीटीवी फुटेज में दो लड़के सिविक सेंटर स्थित एटीएम से रुपए निकालते दिख रहे हैं। शिकायत पर अज्ञात युवकों पर धारा 417, 420, 467, 468, 471, 474, 380, 120बी, 34 भादंवि, 66 सी, 66 डी, आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया है।
महाराष्ट्र में निकाले २६ हजार रुपए
सुहागी के सीओडी कॉलोनी निवासी ३७ वर्षीय विक्रांत शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता राजेंद्र शर्मा का अधारताल स्थित एसबीआई बैंक में एकाउंट है। पिता के मोबाइल फोन पर 26 दिसंबर, २०19 को एकांउट से 20 हजार और 6 हजार रुपए निकालने का मैसेज पहुंचा। बैंक से पता चला महाराष्ट्र के मालामाटा रोड महाराष्ट्र से रुपए निकाले गए हैं। पिता ने बताया कि 23 दिसंबर, २०19 को सुहागी स्थित एटीएम में दो अज्ञात युवक मदद करने लगे थे। उनमें से एक युवक के सिर में पुरानी चोट का निशान था। शिकायत पर दो अज्ञात युवकों पर धारा 417, 420, 467, 468, 471, 474, 380, 120बी, 34 भादवि, 66 सी, 66 डी, आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Published on: