एटीएम गार्ड की मौत, हत्या की आशंका

महानद्दा रोड स्थिति निजी बैंक के एटीएम गार्ड की लाश बाहर पड़ी मिली, पुलिस ने संदेह जताया हत्या का
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Oct 2016, 10:51 AM IST
atm guard dead body found at the road
atm guard dead body found at the road
जबलपुर। मदन महल महानद्दा रोड स्थिति एक एटीएम गार्ड की सोमवार सुबह लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महानद्दा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक का एटीएम लगा हुआ है। जिसकी सुरक्षा में तैनात गार्ड की लाश सुबह एटीएम के सामने पड़ी मिली। लोगों ने पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलवा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं बैंक प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को भी बुलवा लिया गया। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिससे रात को हुआ घटनाक्रम पता चल सके। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।
Published on: