दुकान में घुस गया ट्रक, जानिए फिर क्या हुआ

कटनी में टला बड़ा हादसा, सब्जी की दुकान लगाने वाले बाल-बाल बचे
less than 1 minute read
Jan 17, 2017
accident
accident
कटनी। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय- यह बात मंगलवार को फिर सही साबित हुई। बरही बसस्टेंड पर एक भयानक हादसा हुआ। यहां एक बेलगाम ट्रक दुकान में जा घुसा पर किसी का बाल-बांका भी नहीं हुआ। हादसे के बाद यहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर में पुलिस भी आ गई।


बाल-बाल बचे दुकानदार

बरही बस स्टैंड पर सबकुछ सामान्य सा चल रहा था कि अचानक एक हादसा हो गया। एक ट्रक तेजी से आते दिखा और फिर यह बेलगाम ट्रक एक दुकान में घुस गया। दुर्घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। जहां यह ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुआ था उसके आगे ही फुटपाथ पर सब्जी की दुकानें लगती हैं। सब्जीवाले दैवयोग से इस हादसे में बाल-बाल बच गए। जैसे ही ट्रक दुकान में घुसा लोग भागकर घटनास्थल पर आए और सब्जीवालों की पूछताछ की। उनकी खैरियत पूछी और फिर ट्रक की चपेट में आने से बचे अन्य लोगों से बात की।

साइकिलें हुईं चकनाचूर

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। इधर इस हादसे में ट्रक की चपेट में तीन-चार साइकिलें जरूर आ गई थीं जोकि चकनाचूर हो गई। दुर्घटना के फौरन बाद फोन कर मौके पर पुलिस को बुलाया गया। यहां तमाशबीनों की भीड़ भी जमा हो गई थी।
Published on:
17 Jan 2017 02:56 pm