जबलपुर

बड़ी खबर: एटीएम और बैंकों से इतने दिन नहीं मिलेगा पैसा- देखें वीडियो

बड़ी खबर: एटीएम और बैंकों से इतने दिन नहीं मिलेगा पैसा- देखें वीडियो
2 min read
• •
Updated: 31 May 2018, 12:26 PM IST
बड़ी खबर: एटीएम और बैंकों से इतने दिन नहीं मिलेगा पैसा- देखें वीडियो
बड़ी खबर: एटीएम और बैंकों से इतने दिन नहीं मिलेगा पैसा- देखें वीडियो

जबलपुर. इंडियन बैंक एसोसिएशन के दो प्रतिशत वेतनवृद्धि के प्रस्ताव के विरोध में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी बुधवार से दो दिन की हड़ताल पर चले गए। इससे जिले में १५० करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। चेक निपटान, बैंक से सीधे धन की निकासी भी ठप रही। अधिकारी-कर्मचारियों ने शहीद स्मारक गोलबाजार में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जानकारों की मानें तो शुक्रवार को हड़ताल खत्म होने के बाद बैंकों में जबरदस्त भीड़ होगी। जिसके बाद अगले दो दिनों तक कैश लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार से बैंकों में सामान्य कामकाज होने की संभावना है।

about

बैंक हड़ताल : कम वेतन वृद्धि से नाराज अधिकारी-कर्मचारियों का प्रदर्शन
150 करोड़ का कारोबार प्रभावित एटीएम में 'नो कैश', भटके लोग

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर की जा रही हड़ताल में जिले में २१ राष्ट्रीयकृत बैंकों की २२० शाखाओं में पांच हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने काम नहीं किया। उन्होंने १५ प्रतिशत वेतन बढ़ाने की मांग की। हड़ताल से शाखाओं में जमा, सावधि जमा का नवीनीकरण, सरकारी खजाने से जुड़े काम, मुद्रा बाजार से जुड़े अन्य काम प्रभावित हुए।

सरकार पर आरोप
शहीद स्मारक गोल बाजार में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक श्रीवर्धन नेमा ने कहा, वेतन में दो प्रतिशत की वृद्धि कर सरकार बैंक कर्मियों के साथ मजाक कर रही है। उन्होंने कहा, सरकार एक ओर आईबीए (इंडियन बैंक एशोसिएशन) को शीघ्र वेतन पुनरीक्षण की सलाह दे रही है, वहीं बैंकों के उच्च प्रबंधन से कनिष्ठ प्रबंधन के अधिकारियों तक ऑफर सीमित रखने के लिए कह रही है।

संजीव कुमार, धीरेन्द्र खरे, अविनाश वाणी ने कहा, वरिष्ठ प्रबंधन के लिए वेतन पुनरीक्षण की जगह कास्ट टू कम्पनी का फॉर्मूला लाकर ५० प्रतिशत स्थाई वेतन और ५० प्रतिशत विभिन्न वेतन लाकर शोषण की राह चुन रही है। आशुतोष चंदेल, ममता टेभुर्णे और श्रीकांत नाइक ने कहा, बैंकों का एनपीए बढऩा उच्च प्रबंधन की दबाव की नीति का नतीजा है। इस दौरान विवेक चौबे, मयंक संतोष गुप्ता, विकास उपाध्याय, वीके श्रीवास्तव, आरके जैन, आशीष खरे प्रेम मल्होत्रा आदि मौजूद थे।

एटीएम में कतार
हड़ताल का असर एटीएम पर भी पड़ा। शहर के कई एटीएम में नो कैश का बोर्ड लगा दिया गया। कुछ स्थानों पर मशीन खराब होने से लोगों को परेशानी हुई। ज्यादा परेशानी उन एटीएम में हुई, जिनमें दो दिन पहले कैश भरा गया था।

Published on: