जबलपुर

शहर में होगी स्मार्ट सडक़ों से एंट्री, 14.4 किमी की तीन सडक़ें बनेंगी स्मार्ट

शहर में होगी स्मार्ट सडक़ों से एंट्री, 14.4 किमी की तीन सडक़ें बनेंगी स्मार्ट  

2 min read
May 02, 2022
demo pic

जबलपुर। शहर के तीन प्रवेश मार्गों की तस्वीर बदलने वाली है। 14 किलोमीटर लंबी सडक़ स्मार्ट सडक़़ बनेंगी। महाराजपुर से अधारताल सडक़ का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, इसी तरह से खजरी खिरिया बायपास से अमखेरा होते हुए गोहलपुर तक बनने वाली सडक़ में भी निर्माण कार्य जारी है। जबकि अंधमूक बायपास से धनवंतरी नगर, मेडिकल, त्रिपुरी चौक होते हुए एलआईसी तक 6 लेन सडक़ का निर्माण कार्य शुरू होना है। तकनीकी जानकारों का मानना है कि स्मार्ट सिटी के तहत इन तीनों सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।

शहर के तीन प्रवेश मार्गों की बदलने वाली है तस्वीर, राहगीरों को मिलेगी राहत
ऐसे आकार लेंगी सडक़
फोर लेन होगी व्यवस्थित- महाराजपुर से बिरसामुंडा चौक अधारताल तक फोर लेन सडक़ को स्मार्ट सिटी के तहत व्यविस्थत स्वरूप दिया जाएगा। सडक़ में डिवाइडर, सेंट्रल लाइङ्क्षटग, पैदल चलने वालों के लिए दोनों ओर मार्ग भी होगा। महाराजपुर छोर पर सडक़ में निर्माण कार्य जारी है।

टू लेन हुई सडक़
खजरी खिरिया बायपास से अमखेरा होते हुए गोहलपुर तक पहले ङ्क्षसगल लाइन खस्ताहाल सडक़ थी। इस मार्ग पर यातायात का जबर्दस्त दबाव रहता है और राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ता था, अब इस सडक़ को टू लेन सडक़ के रूप में विस्तार दिया जा रहा है।

बॉटलनेक होंगे खत्म
नागपुर और भोपाल मार्ग से शहर को जोडऩे वाली अंधमूक बायपास-मेडिकल-एलआईसी सडक़ पर यातायात का जबर्दस्त दबाव रहता है। लेकिन इस सडक़ की चौड़ाई में अब तक एकरूपता नहीं है। सडक़ में कई स्थान पर बॉटलनेक भी है। स्मार्ट सिटी के तकनीकी अधिकारियों ने बताया की मार्ग के सभी बॉटलनेक खत्म कर सडक़ को एकरूपता दी जाएगी। ये सडक़ 6 लेन सडक़ के रूप में आकार लेगी। इस तरह से निर्मित होने पर यहां आवागमन आसन हो जाएगा।

खजरी खिरिया बायपास से गोहलपुर सडक़ 2 लेन व महाराजपुर से अधारताल 4 लेन सडक़ का निर्माण कार्य जारी है। अंधमूक बायपास से मेडिकल होते हुए एलआईसी तक 6 लेन सडक़ का स्मार्ट सिटी के तहत निर्माण कार्य किया जाएगा, इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी हो गए हैं।
- निधि सिंह राजपूत, सीईओ, स्मार्ट सिटी

Published on:
02 May 2022 10:03 am
Also Read
View All