
जबलपुर। दुष्कर्मियों व मनचलों को पुलिस का खौफ बिलकुल भी नहीं रह गया है। वे बिंदास बिना डरे किसी से युवतियों व किशोरियों को अपना शिकार बना रहे हैं। शहर में ऐसी घटनाओं की रोकथाम में पुलिस नाकाम रही है। कुंठित मानसिकता के चलते किशोरियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को शहर में घटित हुईं ऐसी ही दो घटनाओं ने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक घटना में जहां भाई को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। वहीं दूसरी घटना में पिता के साथ मारपीट करते हुए मनचले ने युवती से छेड़छाड़ की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भाई को जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म
भाई को जान से मारने की धमकी देकर वीएफजे कर्मी युवक ने युवती के साथ दो बार दुष्कर्म किया। परिजन गुरुवार रात युवती को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। 18 वर्षीय युवती के पिता का निधन हो चुका है। परिवार में उसके अलावा मां, बहन व एक भाई हैं। फरवरी 2017 में वह घर पर अकेली थी, तो पड़ोस में रहने वाले वीएफजे कर्मी रोहित वर्मा ने उसे अपने घर बुलाया। वहां छोटे भाई की हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जून 2018 में भी उसने धमका कर दुष्कर्म किया। गुरुवार को रोहित ने उसकी मां के साथ झगड़ा किया, तब उसने हिम्मत कर मां को आपबीती सुनाई।
यहां किशोरी के पिता को धक्का दे नाले में गिराया
केंट थानांतर्गत रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के घर शुक्रवार सुबह चार बजे एक मनचला घुस आया। शोर सुनकर किशोरी के पिता पहुंचे तो उसने धक्का देकर नाले में गिरा दिया। किशोरी की मां से भी अभद्रता की। मनचला किशोरी को फोन कर बाहर आने के लिए धमका रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पाक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया। किशोरी दसवीं की छात्रा है। उसे सोंटी कटारिया ने शुक्रवार सुबह चार बजे फोन कर किशोरी को बोला कि वह बाहर आ जाए नहीं तो उसके पापा को मार देगा। वह बाहर निकली तो सोंटी उसका हाथ पकड़ कर खींचने लगा। किशोर ने डर कर चीखा तो उसकी मम्मी और पापा
बाहर आए।