मायके गई पत्नी को मिली पति की ये जानकारी, हिल गई दुनिया
जबलपुर। पत्नी और उसका एक साल का बच्चा रक्षाबंधन पर मायके गए हुए थे। इस दौरान उसने खुशी खुशी दोनों को विदा किया। उन्हें क्या पता था कि वे आखिरी बार अपने पति, पिता को देख रहे हैं। इसके बाद शायद उनका शव ही देखने मिले। जब लोगों ने पंखे पर उसे झूलता देखा तो पूरे मोहल्ले में हडक़ंप मच गया। हर तरफ तरह तरह की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि हकीकत अभी तक किसी को पता नहीं है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण जांच में लिया है। माढ़ोताल थाना अंतर्गत जटाशंकर मंदिर के सामने कटंगी रोड निवासी एमपीईबी कर्मी के 25 वर्षीय बेटे ने गुरुवार की सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार से एमपीईबी रिटायर्ड फागुलाल का इकलौता बेटा आनंद का शव गुरुवार की सुबह 8:30 बजे कमरे में छत के हुक से साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला ।बाबूलाल ने पुलिस को बताया कि उसके दो मकान हैं ।एक मकान में वह पत्नी के साथ रहता है ।जबकि 25 फर्लांग दूरी पर स्थित दूसरे मकान में बेटा और बहू रहते थे। बहु 1 साल की पोती को लेकर रक्षाबंधन में मायके गई हुई है। बेटा आनंद ही मकान में था। मकान के नीचे किराएदार रहते हैं ।सुबह 8:30 बजे किराएदार राजेंद्र नामदेव ने फोन पर बताया कि उसके बेटे का शव कमरे में लटकता हुआ देखा हूं । दरअसल राजेंद्र नामदेव की पत्नी संगीता बेटे पिंकू के साथ छत पर कपड़े फैलाने गई थी तभी उनकी नजर लाश पर पड़ी । मौके पर पहुंचा तो देखा कि बेटे का शव छत के हुक से लटक रहा था। पैर के पास कूलर मिला ।आशंका है कि कूलर पर चढ़कर उसने छत के हुक में फंदा बाधा होगा। फागुलाल के अनुसार उसका बेटा स्मैक का लती था। बाबूलाल की तबीयत खराब है बुधवार की शाम 5:00 बजे उसका बेटा आनंद घर भोजन करने आया था। उसके बाद चला गया था। रात में क्या हुआ उसे जानकारी नहीं। माढ़ोताल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।