जबलपुर

जबलपुर में तेज रफ्तार कार ने युवक और युवती को कुचला, मौत

Car Accident : बेलखेड़ा में तेज रफ्तार कार ने युवक और युवती को कुचल दिया। भीषण सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 5:29 PM IST
Car Accident
सड़क हादसे में युवक युवती की मौत (फोटो सोर्स: Patrika File

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बेलखेड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, एक युवक और एक युवती को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया है। हादसे में युवक - युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबर अपडेट हो रही है…

Updated on:
5 Nov 2026, 5:29 PM IST
Published on: