फोटोग्राफरों की पहली पसंद हैं ये कैमरे, शौकीनों ने दिखाया है हुनर
जबलपुर। मार्केट में स्मार्टफोन के आने से कहा जा रहा था कि इससे घडि़यों और कैमरे का क्रेज कम हो जाएगा, लेकिन कुछ भी नहीं बदला, क्योंकि कुछ चीजों के्र ज हमेशा बरकरार रहता है। मंहगे गैजेट्स और स्मार्टफोन के दीवाने यंगस्टर्स लग्जरी वॉचेज और कैमरों के भी उतने ही दीवाने हैं। एक स्मार्टफोन में अच्छे कैमरा और टाइम, कैलेंडर सहित तमाम लेटेस्ट टेक्नोलॉजी होने के बावजूद भी शहर में यंगस्टर्स में लग्जरी वॉचेज और कैमरा को लेकर खासी दीवानगी देखी जा रही है। शहर में बड़ी संख्या में यंगस्टर्स वॉचेज और कैमरा खरीद रहे हैं। स्टोर संचालको का कहना है कि वॉचेज और कैमरा यंगस्टर्स की लाइफस्टाइल का हिस्सा है। सोशल मीडिया में डीएसएलआर फोटो शूट की इमेजेस और लाइक, शेयर के आंकड़ो ने युवाओं का क्रेज बढ़ाया है।
news fact- अब भी बरकरार रिस्ट वॉच और कैमरे का क्रेज
दो हजार से लेकर दो लाख तक वॉचेज
घडि़यों में बढ़ते क्रेज के चलते शहर में भी दिनोंदिन नए ब्राण्ड्स आ रहे हैं। दुकान संचालक नमन ने बताया कि उनके यहां ब्राडेण्ड वॉच दो से आठ हजार तक की घडि़या यूथ की डिमांड है और वे इसे पसंद भी कर रहे हैं। इनमें बड़े डायलर वॉच पर खास फोकस होता है। जो युवाओं की पहली पसंद है।
यंगस्टर्स में स्पोट्र्स वॉच का अट्रेक्शन-
वॉच स्टोर संचालक का कहना है कि बिजनेस क्लास लोगो या ऑफिस जाने वालों का फोकस मेटल बॉडी वॉचेज पर रहता है, वहीं यंगस्टर्स स्पोट्र्स घडि़यों को प्रिफर कर रहे है।
ेेेकैमरे में डीएसएलआर फस्र्ट चॉइस
हैवी पिक्सल की फोटो पसंद की जाती है। कैमरा दुक ान संचालक रोहित केशरवानी ने बताया कि यंगस्टर्स में बहुत कम लोग एेसे है, जो डिजिटल कैमरा खरीदना पसंद करते हैं। आजकल सबकी पहली पसंद डीएसएलआर कैमरा है। ज्यादातर लोग ओकेशन में गिफ्ट्स देने के लिए वॉच खरीदते हैं। यूथ में कैमरों को खरीदकर न केवल अपना शौक पूरा कर रहे हैं, बल्कि ये उनके पार्ट टाइम इनकम का जरिया भी बन गया है। शहर में एेसे युवा आपको हर जगह देखने मिल जाएंगे, जो एक से बढ़कर एक शानदार फोटो क्लिक से लोगो के बीच सुर्खियों में बने रहते हैं।