#TOURISM : टूरिस्ट जल्द देखेंगे भेड़ाघाट का नया रूप, बनेंगे नए स्पॉट

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भेड़ाघाट का टूरिज्म मास्टर प्लान (टीएमपी) बनेगा। संगमरमरी वादियों को संवारने के लिए टीएमपी बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2016, 11:24 AM IST
bhedaghat jabalpur
bhedaghat jabalpur
जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भेड़ाघाट का टूरिज्म मास्टर प्लान (टीएमपी) बनेगा। संगमरमरी वादियों को संवारने के लिए टीएमपी बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके तहत प्रमुख व्यू प्वाइंट्स तक पर्यटकों की पहुंच आसान बनाने के लिए अहम प्रावधान किए जाएंगे।

शुरू हुई तैयारी
प्रशासन ने भेड़ाघाट के व्यू प्वाइंट्स के आस-पास जरूरी संसाधन विकसित करने के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 15 दिन में सभी को रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। पंचवटी के दूसरी ओर स्थित ग्वारी समेत आस-पास के गांवों को पर्यटन क्षेत्र से सीधे जोडऩे के लिए सरस्वती घाट में उच्च स्तरीय कॉन्क्रीट पुल बनाने प्राकलन (सम्भावना के आधार पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट) की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त आरपी दुबे को सौंपी गई है। पंचवटी घाट पर सस्पेंशन पुल निर्माण के लिए प्राकलन तैयार करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है।

इसी तरह नहाने के लिए प्लेटफॉर्म मय फु ट ब्रिज, वीआईपी गेट से न्यू भेड़ाघाट मार्ग को जोडऩे के लिए सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण का प्राकलन तैयार कराया जा रहा है। रैम्प निर्माण, लोवर रेस्टहाउस से पंचवटी तक लिफ्ट निर्माण, बंदरकूदनी से ग्वारी, स्वर्गद्वारी से एमपीटी मार्ग होते हुए चरगवां मार्ग का निर्माण। धुआंधार पुल के पास व्यू प्वाइंट, विजिटर पार्क का विकास, चौंसठ योगिनी मंदिर परिक्रमा पाथवे निर्माण का भी प्राकलन कराया जा रहा है।

इन्होंने पास किया प्रस्ताव
टीएमपी बनाने का प्रस्ताव कमिश्नर गुलशन बामरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री विनोद गोटिया, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शिव पटेल, भेड़ाघाट नगर पंचायत के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि, टाउन एंड कं ट्री प्लानिंग के संयुक्त संचालक, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सभी ने मिल कर पास किया है।

भेड़ाघाट में पर्यटन विकास के लिए टूरिज्म मास्टर प्लान विकसित करने का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके तहत सम्भावित जरूरी विकास कार्यों के लिए प्राकलन कराया जा रहा है। 15 दिन में रिपोर्ट सामने आ जाएगी। इसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
- गुलशन बामरा, संभागीय आयुक्त
Published on: