जबलपुर

गर्मी की छुट्टियों में खूब घूमें, शुरु हो गई हैं नई फ्लाइट्स

-भोपाल उड़ान शुरू, ग्वालियर से भी जुड़ा हवाई सम्पर्क-तीन दिन रहेगी उड़ान

less than 1 minute read
Jun 05, 2022
Dubai-Indore flight

जबलपुर। हवाई सेवा के पहले सफर पर डुमना एयरपोर्ट से 20 यात्री भोपाल जाने के लिए सवार हुए। नई उड़ान से लोग जबलपुर से भोपाल एक घंटा 10 मिनट और जबलपुर से ग्वालियर तीन घंटे में पहुंच जाएंगे। केंद्रीय मंत्री पहले कर चुके थे घोषणा- केंद्रीय नागर एवं विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर फ्लाइट का औपचारिक उद्घाटन पहले कर चुके थे। 31 मई, 2022 को शहर प्रवास के दौरान डुमना एयरपोर्ट में आयोजन हुआ था। इसके कारण शनिवार को पहली उड़ान सामान्य तरीके से रवाना हुई।

इंदौर के बाद अब भोपाल और ग्वालियर के साथ जबलपुर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है। भोपाल के लिए पहली फ्लाइट ने शनिवार को डुमना एयरपोर्ट से सुबह 10.15 बजे उड़ान भरी। ये फ्लाइट यात्रियों के साथ भोपाल के बाद आगे ग्वालियर तक गई।

जानिए क्या है फ्लाइट का शेड्यूल....

दिल्ली से सुबह 7:30 बजे रवाना होकर जबलपुर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी।

जबलपुर से सुबह 10 बजे रवाना होकर भोपाल पूर्वान्ह 11.10 बजे पहुंचेगी।

भोपाल से पूर्वान्ह 11.40 बजे रवाना होकर ग्वालियर दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी।

ग्वालियर से दोपहर 1:25 रवाना होकर भोपाल दोपहर 2:35 बजे पहुंचेगी।

भोपाल से दोपहर 3:05 बजे रवाना होकर जबलपुर शाम 4:05 बजे पहुंचेगी।

जबलपुर से शाम 4.35 बजे रवाना होकर दिल्ली शाम 6:35 बजे पहुंचेगी।

विमानन कम्पनी ने अपनी जबलपुर-दिल्ली-जबलपुर विमान सेवा का विस्तार करते हुए भोपाल और ग्वालियर हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई है। ये विमान प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को जबलपुर-भोपाल-ग्वालियर-भोपाल-जबलपुर की उड़ान भरेगा। सप्ताह के बाकी दिनों में विमान दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर के बीच उड़ान भरता है।

Published on:
05 Jun 2022 12:42 pm
Also Read
View All