जबलपुर

भाजपा को बड़ा झटका, विधायक संजय के समर्थन में 200 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल

भाजपा को बड़ा झटका, विधायक संजय के समर्थन में 200 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल  
2 min read
Nov 03, 2018
bjp 200 leaders join congress in madhya pradesh
bjp 200 leaders join congress in madhya pradesh

नरसिंहपुर। विधानसभा चुनाव की जैसे जैसे तारीख करीब आ रही है। राजनीति में तूफान आना शुरू हो गया है। कुछ दिन पहले ही भाजपा से तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा ने नाता तोडकऱ राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। जिससे भाजपा आला कमान सोच में पड़ गया था। लेकिन संजय शर्मा के समर्थन में करीब दो सौ बड़े नेताओं समेत समर्थक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ये खबर प्रदेश भाजपा समेत दिल्ली के लिए भी झटका देने वाली है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष की मुसीबत बढ़ती जा रही है, क्योंकि सबसे सुरक्षित सीट माने जाने वाली तेंदूखेड़ा विधानसभा सीट अब खतरे में पड़ती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी इस सीट को लेकर सोच में पड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि संजय शर्मा जमीनी नेताओं में शुमार हैं। उनका जनाधार देखकर ही पार्टी ने उन्हें टिकट दिया था। अब चुनाव यहां और रोचक हो गया है।

news facts

विधायक संजय के बाद समर्थक भी कांग्रेस में
नगर और जनपद पंचायत अध्यक्ष, 82 सरपंच, 112 उप सरपंच कांग्रेस में शामिल

तेंदूखेड़ा सीट से विधायक संजय शर्मा ने शुक्रवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पहुंच कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिलाध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी ने उन्हें विधिवत सदस्यता ग्रहण कराई। पूर्व कैबिनेट मंत्री एनपी प्रजापति ने बताया कि संजय के साथ तेंदूखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष माया पुजारी भी कांग्रेस में शामिल हो गए।
इनके अलावा चावरपाठा जनपद अध्यक्ष रामवती पटेल सहित 15 सदस्य, युवा मोर्चा के तीनों मंडलों के अध्यक्ष, अजय शर्मा तेंदूखेड़ा, अभिषेक रघुवंशी सिहोरा, अरविंद गूजर चौगान, जिला पंचायत सदस्य संध्या पटेल, जनपद सदस्य दुर्गा तिवारी, 82 पंचायतों के सरपंच एवं 112 उप सरपंच सहित करीब हजारों लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वार्ता के दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष लाखन सिंह पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, देवेंद्र पटेल सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Published on:
03 Nov 2018 11:07 am