10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

34 किमी की कांवड़ यात्रा में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, नंगे पैर चले कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी

prahlad patel and jitu patwari शिवमय हुई संस्कारधानी, सुबह से शिवालयों में गूंज रहे हर हर महादेव के स्वर, सावन के दूसरे सोमवार पर कांवड़ यात्रा में शामिल हुए मंत्री प्रहलाद पटेल व कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
2 min read
Google source verification
prahlad patel and jitu patwari attend the jabalpur kanwar yatra

जबलपुर कांवड यात्रा में पहुंचे प्रहलाद पटेल - image X

jabalpur kanwar yatra पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार पर संस्कारधानी जबलपुर पूरी तरह शिवमय हो गई। शहरभर में छोटे- बड़े सभी शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से मंदिर गूंज रहे हैं। इधर सड़क पर कांवड़ यात्रा की धूम है। इसमें आस्था, उत्साह और उल्लास का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है। जबलपुर की संस्कार कावड़ यात्रा प्रदेशभर में विख्यात है। प्रदेश के केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए। 34 किमी की संस्कार कावड़ यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। बाद में सीएम मोहन यादव भी यात्रा में पहुंचे। उन्होंने कांव​ड़ यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्प वर्षा की।

सावन सोमवार के मौके पर मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। अब मां शारदा देवी के दरबार में मन्नत के झंडे चढ़ाने का सिलसिला भी शुरू होगा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ माता के चरणों में ध्वज अर्पित करेंगे।

महादेव के मंदिरों में विशेष रुद्राभिषेक

जबलपुर के प्राचीन और प्रसिद्ध शिव मंदिरों में बाधाओं से मुक्ति और सुख-शांति की कामना के साथ जलाभिषेक किया जा रहा है। कई जगहों पर विशेष रुद्राभिषेक भी चल रहे हैं। विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भक्त दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की आराधना कर रहे हैं।

नर्मदा तटों से जल लेने निकली कांवड़ यात्रा

सोमवार को कई कांवड़ यात्राएं शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरीं। जबलपुर की विख्यात संस्कार कांवड़ यात्रा में केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए। भगवा वस्त्रों में कांवडिए पूरे उत्साह से चल रहे हैं। सामाजिक संगठनों ने उनके स्वागत के लिए जगह-जगह शिविर लगाए हैं, जहां पुष्प वर्षा कर कांवडिय़ों का सत्कार किया जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

संस्कार कावड़ यात्रा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी भी सम्मिलित हुए। वे यात्रा में कांवड़ उठाए नंगे पैर चलते नजर आए। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा कि जबलपुर के ग्वारी घाट से प्रारंभ हुई यह यात्रा शिव-भक्ति से सराबोर है।

कांवड़ यात्रा सत्य के रास्ते पर चलने का संकल्प

जबलपुर कांवड यात्रा में पहुंचे केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

"कावड़ यात्रा केवल आस्था का पथ नहीं, सद् एवं सत्य के रास्ते पर चलने का संकल्प भी है।"

श्रावण माह के द्वितीय पवित्र सोमवार को महायोगी पूज्य दादा गुरु जी के सान्निध्य में जबलपुर के सिद्ध घाट, (ग्वारीघाट) पर माँ नर्मदा जी के दर्शन उपरांत 'संस्कार कांवड़ यात्रा समिति, नर्मदा मिशन' द्वारा आयोजित '#संस्कार 2026 कावड़ यात्रा'के 16वें संस्करण में सम्मिलित हुआ। शिवधाम तक करीब 34 किमी की इस यात्रा में हजारों शिव भक्त शामिल होते हैं।

महायोगी दादागुरु जी ने 16 वर्ष पूर्व कांवड़ परंपरा को नया स्वरूप दिया था। संस्कारधानी में निकलने वाली संस्कार कांवड़ यात्रा में एक ओर माँ नर्मदा का पावन जल, तो दूसरी ओर पितृ स्वरूप देव वृक्ष लेकर चलते हैं।

ॐ नमः शिवाय