10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jabalpur News : 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

Jabalpur News : कांवड़ यात्रा और भगवान महादेव की शाही सवारी के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ और यातायात में व्यापक बदलाव रहेगा।
2 min read
Google source verification
Jabalpur News

Jabalpur News (आज 12वीं तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित Photo Source- Patrika)

Jabalpur School Holiday : सावन का महीना भगवान शिव के भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस साल सावन माह 30 जुलाई से 28 अगस्त तक जारी रहेगा। वहीं, आज जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में भारी बारिश हो रही है, जिसे मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन ने जबलपुर के सभीसभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी घोषित करने के आदेश दिए हैं।

दरअसल, जिलेभर के 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी घोषित करने के दो कारण है। पहला तो जिले में जारी तेज बारिश के कारण होने वाले जलभराव के अंदेशे के चलते और दूसरा ये कि, सावन के दूसरे सोमवार को जबलपुर में निकलने वाली भव्य संस्कार कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने ने ये फैसला लिया है।

जारी हुआ आदेश

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी सरकारी और निजी विद्यालय आज 10 अगस्त को बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा और भगवान महादेव की शाही सवारी के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ और यातायात में व्यापक बदलाव रहेगा। ऐसे में स्कूली बच्चों, अभिभावकों और स्कूल वाहनों को असुविधा से बचाने के लिए ये निर्णय लिया गया है।

क्यों लिया गया ये फैसला?

आपको बता दें कि, हर साल सावन माह के दूसरे सोमवार को गौरीघाट से संस्कार कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। इस यात्रा में करीब एक लाख श्रद्धालु कांवड़ में मां नर्मदा का पवित्र जल और पौधे लेकर लगभग 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए कैलाशधाम पहुंचते हैं। धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली ये यात्रा जबलपुर की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है, जिसके चलते शहर में विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी लागू की जाती है।