जबलपुर

mp election 2018: पांच साल में 21 लाख से तीन करोड़ तक नेताओं की सम्पत्ति में बढ़ोतरी

पांच साल में 21 लाख से तीन करोड़ तक नेताओं की सम्पत्ति में बढ़ोतरी
2 min read
Nov 06, 2018
bjp congress richest candidate in madhya pradesh 2018
bjp congress richest candidate in madhya pradesh 2018

जबलपुर। गरीबों का नेता कब करोड़पति बन जाता है। ये राज आज तक आम जनता नहीं समझ पाई। वहीं नेताओं ने समाजसेवा के नाम पर जमकर माल काटा है। लेकिन कुछ उद्योगपति भी इस लाइन में आते हैं तो उनके धंधे में दिन दूनी रात चौगनी बढ़ोत्तरी होने लगती है। पिछले पांच साल की बात करें तो यहां के विधायक लखपति से करोड़ पति हो गए हैं। वहीं उनके परिवार की संपत्ति में भी जबरदस्त उछाल आया है। नामांकन के दौरान दी गई जानकारी में यह हकीकत सामने आई। सोमवार को दाखिल हुए नामांकन में प्रत्याशियों ने अपनी जो संपत्ति दर्शायी है वह चौंकाने वाली है।

नामांकन के दौरान उम्मीदवारों की ओर से दाखिल हलफनामे के अनुसार तरुण भनोत की सम्पत्ति सबसे अधिक बढ़ी। वर्ष 2013 की तुलना में उनकी चल-अचल सम्पत्ति तीन करोड़ बढ़ी। उनकी पत्नी की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। बच्चों के नाम पर भी कुछ प्रॉपर्टी है। बरगी से भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा सिंह की आय में पांच साल में डेढ़ करोड़ तक बढ़ गई है। उन्होंने अपनी संपत्ति कृषि से अर्जित करना बताया है। इनमें अपवाद रहे हैं तो पाटन के विधायक नीलेश अवस्थी। जिन्होंने समाजसेवा का उदाहरण पेश किया है, ऐसा लोगों का कहना है। पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश अवस्थी की सम्पत्ति में 21 लाख रुपए बढ़ी है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि इन्होंने केवल समाज सेवा की है।

Published on:
06 Nov 2018 10:09 am