जबलपुर

viral video भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

भाजपा की सरकार चली गई हो पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का गुरूर उसी तरह है
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2019, 2:10 PM IST
bjp leader viral video
bjp leader viral video

जबलपुर। मध्य प्रदेश से भले ही भाजपा की सरकार चली गई हो पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का गुरूर उसी तरह है जब प्रदेश में उनकी सरकार थी। ताजा मामला जबलपुर का है जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल की गुंडागर्दी देखने को मिली है। युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल अपने साथियों के साथ मिलकर एक पुलिसकर्मी से ना सिर्फ झूमा झपटी कर रहे हैं बल्कि उसे अश्लील गालियां भी दे रहे हैं।

पुलिसकर्मी से उलझे नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल
पुलिसकर्मी को धक्का देने का वीडियो हुआ वायरल
एसपी ने अधारताल थाना के टीआई से रिपोर्ट की तलब
4 दिन पहले कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मी से उलझे थे रंजीत पटेल
मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंकने से मना कर रहे थे युवा मोर्चा कार्यकर्ता को पुलिसकर्मी

रंजीत पटेल के इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसको संज्ञान में लेते हुए एसपी अमित सिंह ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट अधारताल थाना प्रभारी से तलब की है। दरअसल 4 दिन पहले अधारताल तिराहे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री कमलनाथ की अर्थी जुलूस निकाल रहे थे उस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके इस प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की जिसके चलते रंजीत पटेल पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। और अपने साथियों के साथ मिलकर एक पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की कर डाली।

इस पूरी घटना को लेकर जबलपुर एसपी अमित सिंह का कहना है कि यह वीडियो सोशल मीडिया लगातार वायरल हो रहा है जिसको हमने संज्ञान में लिया है और अधारताल थाना प्रभारी से रिपोर्ट मिलने के बाद इस पर कार्यवाही भी की जाएगी।हम आपको बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल लगातार इस तरह के विवादों में घिरे रहते हैं।

Published on: