भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के भाई को मारा चाकू

रांझी पुलिस ने दर्ज किया मामला, पुलिस की हिरासत में आया आरोपी

less than 1 minute read
Aug 12, 2016
crime
जबलपुर. रांझी के बापू नगर में गुरुवार शाम भाजपा के ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष के भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। हालंकि विवाद से पहले रांझी पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने आरोपितों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

बापू नगर निवासी सुभाष सोनकर फेरी लगाकर बर्तन बेचता है। वह भाजपा के ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष कपूर सोनकर का भाई है। सुभाष शाम को घर पहुंचा। तभी उससे रंजिश रखने वाला राजा सोनकर और अशोक सोनकर पहुंचे। राजा ने अभद्रता करते हुए सुभाष के सीने और हाथ पर चाकू से वार किया और भाग निकला। घायल सुभाष को मेडिकल भिजवाया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग एक बार फिर जमा हो गए। आरोप प्रत्यारोप चल रहा था कि पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने अशोक को हिरासत में लिया है।
Published on:
12 Aug 2016 12:31 am
Also Read
View All