जबलपुर

जबलपुर में कारोबारी के बेटे का अपहरण, दो करोड़ की फिरौती मांगी

-डीजीपी के शहर में आने से पहले सनसनीखेज वारदात, किराने का सामान लेने निकला था बच्चा
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2020, 1:52 PM IST
Businessman's son kidnapped in Jabalpur.jpg
Businessman's son kidnapped in Jabalpur

जबलपुर. शहर के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार के12 वर्षीय बेटे को गुरुवार शाम कार सवार बदमाशों ने सरेआम अगवा कर लिया। सनसनीखेज घटना के तत्काल बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, वरिष्ठ अधिकारियों सहित क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस की कई टीम नाकेबंदी कर हाईप्रोफाइल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस की कोशिश बच्चे को सही सलामत अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाने की है। अपहरणकर्ताओं के पीडि़त परिवार से दो करोड़ रुपए फिरौती मांगे जाने की बात सामने आई है।
शाम छह बजे सरेआम कार सवार बदमाशों ने किया अगवा-
पुलिस के अनुसार कारोबारी के परिवार में पत्नी के अलावा 12 वर्षीय बेटा ओर एक बेटी है। गुरुवार शाम छह बजे बेटा मोहल्ले की किराना दुकान में सेवाईयां खरीदने निकला था। इसके बाद से वह नहीं लौटा। शाम सात बजे के लगभग मां के पास कॉल आया, जिसमें उसके बेटे को अगवा करने और फिरौती की मांग की गई। पुलिस को खबर न करने के लिए भी उन्हें धमकाया। बेटे के अपहरण के बाद से ही मां बदहवास सी हो गई। अपहरणकर्ताओं का पिता के पास भी फिरौती वाला कॉल आया। इसकी सूचना सम्बंधित थाने को दी गई।
फोन से लगातार परिवार को धमका रहे अपहरणकर्ता-
अपहरण और फिरौती का मामला दर्ज करते हुए बच्चे की तलाश में पुलिस की आधा दर्जन टीमें लगी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कोरोबारी से सम्बंधित व्यवसाय में लेन-देन के विवाद की बात भी सामने आई है। पुलिस इस एंगल को भी खंगाल रही है। वहीं परिवार से रिश्तेदार से लेकर सारी जानकारी जुटाई जा रही है। रात में भी अपहरणकर्ताओं के कई कॉल पीडि़त परिवार के पास आया। वे जल्द रकम की व्यवस्था करने पर जोर दे रहे थे।

Updated on:
16 Oct 2020, 1:52 PM IST
Published on: