जबलपुर

Gst anniversary : यह कोर्स दिला रहा लाखों का पैकेज, हाथों-हाथ ले रहीं हैं कंपनियां

युवा का बेहतर भविष्य
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 11:29 AM IST
CA Day 2018 : GST Day, Doctor's Day, PM Narendra Modi GST .
CA Day 2018 : GST Day, Doctor's Day, PM Narendra Modi GST .

जबलपुर. चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना कॉमर्स करने वाले ज्यादातर विद्यार्थी देखते हैं, लेकिन यह सपना कुछ मुट्ठीभर लोगों का ही पूरा हो पाता है। कारण यह है कि सीए बनने की डगर बहुत मुश्किल है। कठिन परीक्षाओं से गुजरना होता है। बावजूद इसके, शहर में कई स्टूडेंट्स हर साल सीए परीक्षा का हिस्सा बनते हैं और इस कठिन परीक्षा को पार करने में सफल होते हैं। युवाओं से पूछा गया कि वे इस फील्ड की ओर क्यो आकर्षित हो रहे हैं तो युवाओं का मानना है कि आने वाले समय में चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिमांड इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से बढऩे वाली है और इसका असर जीएसटी लागू होने के बाद से ही दिखने लगा है।


शहर में कई स्मॉल कंपनी
सीए आशुतोष ददरया ने बताया कि न्यू कंपनी एक्ट २०१३ के कारण बड़ी से लेकर छोटी कंपनी को भी रिटर्न फाइल करना जरूरी है। एेसे में सीए की डिमांड बढ़ी है। जबलपुर की बात की जाए तो शहर में कई स्मॉल कंपनी काम कर रही हैं। एेसे में शहर में सीए की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही कम्प्लाइंस लॉ ने भी सीए की डिमांड बढ़ाई है। इसके प्रोसीजर ऑसपेक्ट्स को देखते हुए सी की डिमांड बढ़ी है।


जीएसटी सबसे बड़ा कारण
स्टूडेंट्स की मानें तो जीएसटी लागू होने के बाद से तेजी से सीए की डिमांड बढ़ी है। आने वाले कुछ साल बाद तो इसकी डिमांड और भी बढ़ेगी। छोटे-बड़े व्यापारी भी सीए की मदद ले रहे हैं।

क्या कहते हैं स्टूडेंट्स
- सीए एक प्रॉमिनेंट पेशा है। धीरे-धीरे इस क्षेत्र में स्कोप बढ़ रहा है। आने वाले समय में देश को अधिक संख्या में सीए की जरूरत होगी। इस वजह से सीए की पढ़ाई कर रही हूं।
आयुषी राय


- न्यू कंपनी एक्ट 2013 के बाद इस फील्ड में कॅरियर के ऑप्शन बढ़ गए हैं। सीए बनने के लिए रोजाना कड़ी मेहनत कर रही हू। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट फील्ड है।
साक्षी चौरसिया


- जीएसटी लागू होने के बाद से सीए की डिमांड तेजी से बढ़ी है। इसका असर अभी से ही देखने मिल रहा है। एेसे में सीए की फील्ड में कॅरियर बनाना बेहतर समझा।
ओम असाटी


- न्यू कंपनी एक्ट, डिमोनिटाइजेशन और फिर जीएसटी। इसके साथ तेजी से सीए की मांग बढ़ी है। यह डिमांड आने वाले कई साल तक रहने वाली है। सीए बनना सपना है।
हिमांशु सिंह


Updated on:
1 Jul 2018, 11:29 AM IST
Published on: