जबलपुर

बदला मौसम का मिजाज, गर्मी का अहसास

-हवा के रुख में आई तब्दीली से बदला मौस

2 min read
Jan 19, 2021
बदला मौसम का मिजाज

जबलपुर. हवा का रुख क्या बदला, मौसम बिल्कुल ही बदल गया। मंगलवार को लोगों ने गर्मी का अहसास किया। तन-बदन से गर्म कपड़े उतर गए। मौसम में ये बदलाव हवा के दक्षिण-पूर्वी रुख के चलते हुआ। मंगलवार सुबह शहर में आठ किमी की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवा चल रही थी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की रात न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान भी 27.7 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

आलम यह कि इस तब्दीली के चलते गलन वाली ठंड भी गायब हो गई। सुबह-शाम की ठंड भी काफी कम हो चुकी है। पारा पिछले तीन दिन से लगातार ऊपर की ओर चढ़ रहा है। शुक्रवार को शहर में तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस था। तीन दिन में तापमान में तीन गुना का उछाल आ चुका है। जबकि अधिकतम तापमान रविवार की तुलना में सोमवार को लगभग एक डिग्री बढ़ गया। मंगलवार को आर्द्रता 70 प्रतिशत रही।

पश्चिमी विक्षोक्ष का असर
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते ठंड गायब हुई है। हालांकि मंगलवार दोपहर दो बजे से आसमान में बादलों का प्रवेश होगा। दो दिन तक बादलों का असर होने से न्यूनतम पारा 18 के ऊपर तक जा सकता है। 24 के बाद हवा का रुख उत्तरी होने और बादल छंटने के बाद फिर ठंड का असर दिखाई देगा। हालांकि अब ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे कम होता जाएगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी जारी रहेगी।

Published on:
19 Jan 2021 01:57 pm
Also Read
View All